England 2nd test Squad: इंग्लैंड टीम में 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में इस प्लेयर की वापसी!

england-team-test-cricket-comeback

England 2nd test Squad: इंग्लैंड टीम में 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में इस प्लेयर की वापसी!

england 2nd test squad इंग्लैंड टीम में 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में इस प्लेयर की वापसी

Suryakumar Health Update: स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती सूर्यकुमार, इंस्टाग्राम पर दी हेल्थ अपडेट… 30 साल के आर्चर ने चार साल पहले फरवरी 2021 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था। हाल ही में उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास किया है, जिससे उनकी टीम में वापसी का रास्ता साफ हुआ।

ससेक्स के लिए खेला काउंटी मैच....

जोफ्रा आर्चर को 4 दिन पहले ही 22 जून को काउंटी मैच में ससेक्स की ओर से खेलने का मौका दिया गया था। इस मुकाबले में आर्चर ने 18 ओवर गेंदबाजी की और 32 रन देकर एक विकेट लिया। उनकी गेंदबाजी में पुराने तेवर नजर आए, जिससे इंग्लैंड को उम्मीद है कि वह टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे।

कप्तान स्टोक्स ने दिए थे संकेत

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कुछ दिन पहले ही संकेत दे दिए थे कि आर्चर जल्द टेस्ट टीम में लौट सकते हैं। स्टोक्स ने कहा था— “जोफ्रा फिर से टेस्ट जर्सी पहनने के लिए बेताब हैं।” इंग्लैंड फिलहाल चोटिल तेज गेंदबाजों की समस्या से जूझ रही है। मार्क वुड, ओली स्टोन और गस एटकिंसन जैसे गेंदबाज चोटिल हैं, जिसकी वजह से आर्चर को मौका मिला है।

इंजरी ने जोफ्रा किया परेशान...

जोफ्रा आर्चर अपने करियर में लगातार इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर रहे हैं। उन्होंने 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन आखिरी टेस्ट फरवरी 2021 में खेला। इस दौरान उन्हें कोहनी और पीठ की चोटों ने काफी परेशान किया। अब फिट होकर उनकी वापसी इंग्लैंड के लिए राहत की खबर है।

इंग्लैंड का टेस्ट स्क्वॉड

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड में ये खिलाड़ी शामिल है- बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, ओली पोप, जो रूट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जिमी ओवरटन, जैमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

2 जुलाई से शुरू होगा दूसरा टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इस सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से आगे है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच 5 विकेट से अपने नाम किया था। फैंस को अब आर्चर के मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार है। उनकी तेज गेंदबाजी भारत के खिलाफ इंग्लैंड की बड़ी ताकत साबित हो सकती है।  

संबंधित सामग्री

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री से बाबा घाला सिंह ने मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सिख समुदाय की उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

राज्य

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

देश-विदेश

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.