Dilip Doshi Passed Away: भारतीय पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी का 77 की उम्र में निधन,...

former-indian-spinner-dilip-doshi-dies-at-77

Dilip Doshi Passed Away: भारतीय पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी का 77 की उम्र में निधन, क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि...

dilip doshi passed away भारतीय पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी का 77  की उम्र में निधन क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि

India vs England 2025: आज होगी आर – पार की लड़ाई, भारत ने इंग्लैंड को दिया 371 रन का लक्ष्य…

पहले टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले गिने-चुने भारतीयों में शामिल...

दिलीप दोषी उन 9 भारतीय क्रिकेटरों में से एक थे जिन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने 32 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था, जो अपने आप में खास रहा।

टेस्ट और वनडे में बेहतरीन करियर..

दिलीप दोषी का अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने भारत के लिए कुल 33 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 114 विकेट झटके। इस दौरान वे 6 बार किसी एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने में सफल रहे। वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा, जहां उन्होंने 15 मुकाबलों में 22 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकोनॉमी रेट सिर्फ 3.96 रही, जो उस दौर में काफी असरदार मानी जाती थी। उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन 6 विकेट पर 102 रन रहा, जो उनके कौशल और धैर्य का उदाहरण है।

घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन...

दिलीप दोषी ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र और बंगाल की ओर से खेला। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में वार्विकशर और नॉटिंघमशर का प्रतिनिधित्व किया। वे काउंटी में अपने अनुशासन और लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते थे।

आत्मकथा 'स्पिन पंच' में बयां की अपनी कहानी...

क्रिकेट के बाद दिलीप दोषी ने ऑटोबायोग्राफी 'Spin Punch' लिखी, जिसमें उन्होंने अपने करियर के उतार-चढ़ाव और 1980 के दशक में क्रिकेट प्रशासन से मिली निराशा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने चुपचाप क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

मेलबर्न टेस्ट में दिलाई थी भारत को जीत...

साल 1981 में मेलबर्न टेस्ट मैच में दिलीप दोषी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनका प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा गया और वह भारत के सफल लेफ्ट-आर्म स्पिनर्स में गिने जाते हैं।

क्रिकेट जगत में शोक की लहर...

दिलीप दोषी के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। पूर्व खिलाड़ियों, बीसीसीआई और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में जो योगदान दिया, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

BCCI ने दी श्रद्धांजलि..

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "BCCI दिलीप दोषी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। पूर्व भारतीय स्पिनर का लंदन में निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने एक्स पर किया पोस्ट...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने एक्स पर लिखा, “दिलीप दोशी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ. हमेशा सलीकेदार, बेहद सज्जन और एक शानदार गेंदबाज। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

सचिन तेंदुलकर ने x पर दी श्रद्धांजलि..

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भावुक श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "दिलीप भाई से मेरी पहली मुलाकात 1990 में इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई थी, जब उन्होंने मुझे नेट्स में गेंदबाजी की थी। उनके साथ मेरा एक खास रिश्ता था – वो मुझे बहुत स्नेह करते थे और मैं भी उनसे उतना ही जुड़ा हुआ महसूस करता था। उनकी गर्मजोशी और क्रिकेट की वो बातें अब बहुत याद आएंगी, जो हम अक्सर साझा किया करते थे। उनका जाना बेहद दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति।"

पूर्व कप्तान और स्पिनर अनिल कुंबले ने जताया शोक..

पूर्व कप्तान और स्पिनर अनिल कुंबले ने भी शोक जताते हुए लिखा, “दिलीप भाई के निधन की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर उनके परिवार और मित्रों को इस दुःख को सहने की शक्ति दे। नयन, तुम्हारे साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।”    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए, राज्यसभा चुनाव के मामले में पार्टी के अंतर्कलह का जिक्र किया।

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

राज्य

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

हरिद्वार में सांस्कृतिक संरक्षण के लिए 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' के पोस्टर लगाए गए। इसे संत समाज और मुस्लिम समुदाय का समर्थन प्राप्त है।

कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से प्रत्याशी के  फॉर्म में गलती की-CM डॉ यादव

राज्य

कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से प्रत्याशी के फॉर्म में गलती की-CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त होने से राजनीतिक वातावरण में तनाव बढ़ा।

हिमालय को चीरकर निकला नया भारत, जोजिला टनल ने बदली लद्दाख की तकदीर 

देश-विदेश

हिमालय को चीरकर निकला नया भारत, जोजिला टनल ने बदली लद्दाख की तकदीर 

जोजिला टनल के उद्घाटन से भारतीय इंजीनियरिंग की क्षमता का प्रदर्शन हुआ, जिससे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच संपर्क सालभर बना रहेगा।

पीएम मोदी के  राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

देश-विदेश

पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के नेतृत्व की सराहना की।