दिल्ली में बढ़ता प्रदूषणः 50 फीसदी सरकारी कर्मचारी करेंगे घर से काम

graded-response-action-plan-changed-due-to-pollution-in-delhi

दिल्ली में बढ़ता प्रदूषणः 50 फीसदी सरकारी कर्मचारी करेंगे घर से काम

 दिल्ली में बढ़ता प्रदूषणः 50 फीसदी सरकारी कर्मचारी करेंगे घर से काम

जीआरएपी-4 लागू हुआ तो 12वीं तक ऑनलाइन पढ़ाएंगे स्कूल 

दिल्ली में पिछले 20 दिनों से लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान में बदलाव किया गया है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के मुताबिक अब दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी-3 की शुरुआत के साथ ही 5वीं तक सभी कक्षाओं को ऑनलाइन कराना अनिवार्य है।

 12वीं तक की सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी 

पहले स्कूलों से जुड़े इस फैसले को लेने का अधिकार राज्य सरकारों को था, लेकिन अब इसे नियम बना दिया गया है। राजधानी में एक्यूआई बुधवार को लगातार पांचवें दिन 400 के स्तर को पार कर गया। एक्यूआई के अनुसार, यह प्रदूषण की 'गंभीर' श्रेणी है।

जीआरएपी में भी हुए ये दो बड़े बदलाव

 जीआरएपी-3 के तहत राज्य सरकारों को सार्वजनिक और नगर निगमों के कामकाज के घंटे बदलने के लिए कहा गया है. ताकि ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके और प्रदूषण को भी कम किया जा सके। यह कदम वायु गुणवत्ता में सुधार के प्रयासों का हिस्सा है।

 जीआरएपी-4 के तहत मास्क एडवाइजरी भी लागू की गई है, जिसमें हवा बहुत खराब होने पर लोगों को बाहर जाते समय मास्क पहनने को कहा गया है. इस कदम से उनके स्वास्थ्य को बचाने में भी मदद मिलेगी।

50% कर्मचारियों को घर से काम

दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में घर से काम करने का फैसला किया है। राज्य सरकार के 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे। यह जानकारी पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जजों को डिजिटल सुनवाई का विकल्प दिया है।

delhi crosses aqi 500 highest in this season

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना ने कहा कि जहां भी संभव हो, कोर्ट को वहां डिजिटल तरीके से सुनवाई करनी चाहिए। वकील वर्चुअल प्रेजेंटेशन दे सकते हैं। दरअसल, कपिल सिब्बल समेत सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों ने यह मांग की थी। अदालत ने अपने कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया है।

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।