Illegal sand mining in Haidergarh: हैदरगढ़ में रेत माफिया पर कार्रवाई के बाद मचा...

haidergarh-illegal-sand-mining-police-sdm-contradiction

Illegal sand mining in Haidergarh: हैदरगढ़ में रेत माफिया पर कार्रवाई के बाद मचा बवाल, पुलिस और SDM के बयानों में विरोधाभास

illegal sand mining in haidergarh हैदरगढ़ में रेत माफिया पर कार्रवाई के बाद मचा बवाल पुलिस और sdm के बयानों में विरोधाभास

पड़रिया घाट पर अवैध रेत खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Illegal sand mining in Haidergarh: हैदरगढ़ क्षेत्र के पड़रिया घाट पर शुक्रवार दोपहर पुलिस ने अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मौके से एक मैसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया, जो अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था। यह इलाका पिछले कई दिनों से अवैध खनन का गढ़ बना हुआ है, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

Illegal sand mining in Haidergarh:

 थाना प्रभारी का दावा – एसडीएम करेंगे आगे की कार्रवाई

कार्रवाई के बाद जब मीडिया ने थाना प्रभारी पूजा रावत से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि "यह मामला एसडीएम को प्रेषित कर दिया गया है, और आगे की कार्रवाई वही करेंगे।" पुलिस के इस बयान से माना जा रहा था कि प्रशासन स्तर पर आगे की कड़ी कार्रवाई होगी।

 एसडीएम बोले – मुझे कोई जानकारी नहीं

चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब एसडीएम मनोज कुमार उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं इस संबंध में संबंधित थाना प्रभारी से जानकारी लूंगा।" इस बयान ने पूरे मामले पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://youtube.com/shorts/Nd3lQbAdTqo?si=B9HwXBFCE-ZHfju-

 प्रशासनिक समन्वय पर सवाल, रेत माफिया बेखौफ

Illegal sand mining in Haidergarh: पुलिस और प्रशासन के विरोधाभासी बयानों से साफ है कि या तो समन्वय की भारी कमी है या फिर मामला दबाने की कोशिश हो रही है। सूत्रों का कहना है कि रेत माफिया की पकड़ इतनी मजबूत है कि वे प्रशासनिक ढीले रवैये का फायदा उठा रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या आगे कोई ठोस कार्रवाई होती है या मामला फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।

read more; मंत्री विजय शाह विवादों में घिरे,कांग्रेस हमलावर,मंत्री दिखे खामोश

 

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।