IND vs ENG WTC 2025: टेस्ट सीरीज का आगाज, हेडिंग्ले में भारत सुधार पाएगा रिकॉर्ड...?

ind-vs-eng-1st-test-wtc-2025-headingley

IND vs ENG WTC 2025: टेस्ट सीरीज का आगाज, हेडिंग्ले में भारत सुधार पाएगा रिकॉर्ड...?

ind vs eng wtc 2025 टेस्ट सीरीज का आगाज हेडिंग्ले में भारत सुधार पाएगा रिकॉर्ड

IND vs ENG WTC 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज होगा। इसका पहला मैच हेडिंग्ले, लीड्स स्डेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकल का पहला टेस्ट भी है। भारतीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 30 मिनट पहले 3:00 बजे होगा। Read More: World Blitz Teams 2025: दिव्या ने लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में जीते 3 मेडल, PM मोदी ने दी बधाई…

हेडिंग्ले में भारत का रिकॉर्ड खराब..

हेडिंग्ले मैदान पर भारत ने अब तक कुल 7 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 2 में जीत मिली है। 4 मैचों में हार और 1 ड्रॉ रहा है। आखिरी बार भारत ने 2021 में यहां टेस्ट खेला था, जिसमें उसे पारी और 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

WTC की नई शुरुआत करेंगे दोनों टीमें

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए WTC 2025-27 के सफर की शुरुआत होगी। भारत इससे पहले दो बार फाइनल खेल चुका है लेकिन दोनों बार (2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया से) हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड अब तक एक भी WTC फाइनल नहीं खेल सका है। इस बार भारत की कप्तानी 25 वर्षीय शुभमन गिल के हाथों में है, जो अपना पहला टेस्ट बतौर कप्तान खेल रहे हैं। इंग्लैंड की कमान अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पास है।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट इतिहास: इंग्लैंड का पलड़ा भारी

1932 से अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच 136 टेस्ट खेले गए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 51 और भारत ने 35 मुकाबले जीते हैं, जबकि 50 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड में भारत ने 67 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे केवल 9 जीत मिली हैं। 36 मुकाबलों में इंग्लैंड ने बाज़ी मारी है, जबकि 22 ड्रॉ रहे हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच 36 टेस्ट सीरीज हो चुकी हैं। इंग्लैंड ने 19, भारत ने 12 जीतीं, और 5 ड्रॉ रहीं। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी बार 2007 में टेस्ट सीरीज जीती थी, जब राहुल द्रविड़ कप्तान थे।

यशस्वी और पंत पर रहेंगी नजरें

भारतीय बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल ने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रन (770 रन, औसत 40.52) बनाए हैं। वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 10 मैचों में 677 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही फैंस को केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल से भी बड़ी उम्मीदें होंगी। गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में तेज गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद सिराज, प्रसिध्द कृष्णा, आकाशदीप और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की भूमिका अहम रहेगी।

रूट और ब्रूक शानदार फॉर्म में

इंग्लैंड के जो रूट ने पिछले एक साल में 1270 रन (13 मैच) बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। हैरी ब्रूक ने भी 12 टेस्ट में 1100 रन जोड़े हैं। गेंदबाज़ी में क्रिस वोक्स की टीम में वापसी हुई है। शोएब बशीर ने भी पिछले साल 12 मैचों में 32 विकेट चटकाए हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप कप्तान), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिध्द कृष्णा।

इंग्लैंड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

देश-विदेश

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों से मिलकर उनकी चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा की।

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

राज्य

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

केरल विधानसभा में वंदे मातरम का केवल शुरुआती हिस्सा बजाने पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी तेज। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

राज्य

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

गोविंद सिंह वर्मा की अंतिम यात्रा में शोक के बजाय संगीत और उल्लास का माहौल था, जिसने समाज को नई प्रेरणा दी।

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

जुर्म गाथा

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की है।

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

राज्य

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

झारखंड में घुसपैठ की जांच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र और भाजपा पर आरोप लगाया है कि यह जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए है।