India Out Of Womens Asian Cup: भारत को चाइनीज ताइपे के हाथों 3-1 से मिली हार, टी...

india-out-womens-asian-cup-chines-taipei-wins

India Out Of Womens Asian Cup: भारत को चाइनीज ताइपे के हाथों 3-1 से मिली हार, टीम टूर्नामेंट से बाहर!

india out of womens asian cup भारत को चाइनीज ताइपे के हाथों 3-1 से मिली हार टीम टूर्नामेंट से बाहर

India Out Of Womens Asian Cup: भारतीय विमेंस फुटबॉल टीम का एशियन कप में सफर समाप्त हो चुका है। 10 मार्च को खेले गए AAFC ग्रुप के आखिरी मैच में चाइनीज ताइपे के हाथो 1-3 से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

भारतीय कप्तान और गोलकीपर चोटिल

मैच के दौरान भारतीय कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर पंथोई को चोट लग गई, फिर दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

 

मैच में बनी बढ़त और भारत की वापसी

सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण रखा और कई मौके बनाए, लेकिन फिनिशिंग की कमी से टीम गोल नहीं कर पाई। मैच के 12वें मिनट में चाइनीज ताइपे ने संजू के गलत बैक पास का फायदा उठाते हुए जे डब्ल्यू चेन के पास से वाई एच सू ने गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने 39वें मिनट में बराबरी की, जब मनीषा कल्याण ने 30 गज दूर से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

पेनल्टी और निर्णायक गोल से ताइपे की जीत

पहले हाफ के अतिरिक्त समय में चाइनीज ताइपे को पेनल्टी मिली। वाई वाई सू का शॉट पोस्ट से टकराकर गोलकीपर पंथोई से लगकर गोल में चला गया, जिससे स्कोर 2-1 हो गया। दूसरे हाफ में भारत ने बराबरी की कोशिश जारी रखी, लेकिन 77वें मिनट में यू चिन चेन ने तीसरा गोल कर मैच में 3-1 से बढ़त बना ली। इससे पहले भारत ग्रुप स्टेज में वियतनाम और जापान से भी हार चुका था।

कप्तान स्वीटी देवी और गोलकीपर चोटिल

मैच के 83वें मिनट में एक अटैक रोकने की कोशिश में गोलकीपर एलांगबाम पंथोई चानू और कप्तान स्वीटी देवी की आपस में टक्कर हो गई। दोनों खिलाड़ी मैदान पर गिर पड़ीं और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। पंथोई के चेहरे पर सूजन है, जबकि स्वीटी देवी कुछ देर तक स्थिर रहीं। दोनों को जांच और इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह हार भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है, जो टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही थी।

संबंधित सामग्री

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

राज्य

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर प्रिंस यादव की हत्या के आरोप लगाए हैं और बिहार सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

राज्य

ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के भीम नगर में जनता से संपर्क साधा, इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग किया और बोर्ड परीक्षा टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर भी गए।

राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी, कई कर्मचारी संदेह के घेरे में, सपा के निशाने पर सरकार

राज्य

राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी, कई कर्मचारी संदेह के घेरे में, सपा के निशाने पर सरकार

राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी में 200 करोड़ से अधिक की राशि चोरी होने का अनुमान है। कई कर्मचारियों पर संदेह, जांच जारी।

देहरादून में वकील की हत्या का खुलासा, छोटे भाई ने किया था कत्ल

राज्य

देहरादून में वकील की हत्या का खुलासा, छोटे भाई ने किया था कत्ल

उत्तराखंड के देहरादून में वकील सोहेल की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि घटना को उसके छोटे भाई ने अंजाम दिया था।

चांदनी की चमक से रोशन हुआ MP,12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राज्य

चांदनी की चमक से रोशन हुआ MP,12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्कृष्ट छात्रा चांदनी विश्वकर्मा को उनके घर जाकर सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।