India Pakistan Final 2025: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले पाक खिलाड़ियों ने दी चेतावानी!

india-pakistan-final-2025-pak-warning

India Pakistan Final 2025: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले पाक खिलाड़ियों ने दी चेतावानी!

india pakistan final 2025 भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले पाक खिलाड़ियों ने दी चेतावानी

Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, भारत से होगा फाइनल मुकाबला!

पाकिस्तानी की कोच ने की अपील..

पाकिस्तानी कोच ने अपने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे खेल पर पूरा फोकस रखें। भारत ने ग्रुप-ए में पाकिस्तान को 7 विकेट से और सुपर-4 में 6 विकेट से मात दी थी। टीम इंडिया का दबदबा पिछले तीन साल से कायम है और 2022 से अब तक वह पाकिस्तान को सभी फॉर्मेट में लगातार 7 मैचों में हरा चुकी है, जिसमें 3 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं।

हेसन का फोकस - भारत पर दबाव बनाने की चुनौती...

कोच हेसन ने कहा - "हमें इतना अच्छा प्रदर्शन करना होगा कि हम भारत पर लंबे समय तक दबाव बनाए रख सकें, क्योंकि यही वजह है कि वे दुनिया की टॉप टीमों में शुमार हैं, हमें उन पर दबाव बनाना होगा और यही हमारी चुनौती होगी।

हेसन ने कहा-

उन्होंने यह भी माना कि सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले मुकाबले की तुलना में बेहतर खेल दिखाया, हमने भारत को खेल पर कंट्रोल करने दिया। पिछले मैच में हमने लंबे समय तक मैच को अपने कब्ज़े में रखा था और अभिषेक शर्मा की असाधारण पारी ने मैच हमसे छीन लिया।

उन्होंने कहा-

"हम इस मौके के हकदार हैं, इसलिए अब यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इसका पूरा फ़ायदा उठाएं। हम ट्रॉफी जीतने की स्थिति में आने की कोशिश कर रहे हैं।"

सलमान आगा की भारत को चेतावनी...

बांग्लादेश को हराने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा- "अगर हम इस तरह के मैच जीतते हैं, तो हमारी टीम वाकई खास है। बल्लेबाजी में सुधार की जरुरत है, लेकिन हम इस पर काम करेंगे। शाहीन अफरीदी टीम की जरूरत के मुताबिक शानदार प्रदर्शन करता है।" सलमान ने आगे कहा कि - "उनकी टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में सुधार हुआ है। कोच हेसन ने भी साफ कर दिया था कि अगर कोई खिलाड़ी फील्डिंग में अच्छा नहीं करेगा, तो टीम में उसकी जगह नहीं बनेगी।"

बुमराह और कैफ के बीच बयानबाजी?

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के बीच सोशल मीडिया पर दिलचस्प बहस देखने को मिली। कैफ ने ट्वीट करते हुए लिखी कि - "रोहित शर्मा जब टी20 का कप्तान हुआ करते थे तब बुमराह पहला, 13वां, 17वां और 19वां ओवर फेंकते थे. लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वो सीधे तीन ओवर फेंक रहे हैं, ये एक ऐसा कदम है जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को नुकसान पहुंचा सकता है।"

बुमहाह का फैफ को जबाव...

इस पर बुमराह ने जवाब में लिखा कि- "पहले गलत, फिर गलत"।

एशिया कप 2025 में बुमराह का प्रदर्शन...

बुमराह का एशिया कप 2025 में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 1. पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को खेले गए मैच में उन्होंने 45 रन लुटाए। 2. हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने बेहतर गेंदबाज़ी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। अब तक बुमराह ने 4 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। उनकी औसत 22 की रही है और वह टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं।

28 सितंबर को होगा फाइनल...

एशिया कप के सुपर -4 मुकाबले में पाकिसातान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया। इसी के साथ पाकिस्तान टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई। अब इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान टीम आमने – सामने होगी। यह ऐतिहासिक फाइनल 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।    

संबंधित सामग्री

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री से बाबा घाला सिंह ने मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सिख समुदाय की उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

राज्य

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

देश-विदेश

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.