भारत को लगा जीत का तिलक...पाकिस्तान 5 विकट से हारा, 9वीं बार Asia Cup जीता भारत

india-vs-pakistan-asia-cup-2025-final-early-wickets-bumrah-haris-showdown

भारत को लगा जीत का तिलक...पाकिस्तान 5 विकट से हारा, 9वीं बार Asia Cup जीता भारत

भारत को लगा जीत का तिलकपाकिस्तान 5 विकट से हारा 9वीं बार asia cup जीता भारत

India vs Pakistan Final: भारत ने 9वीं बार एशिया कप जीत लिया है। पाकिस्तान को भारत ने  5 विकट से मात दी। 147 रन का टारगेट भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर हासिल किया। रिंकू सिंह पहली बार मैदान में उतरे और चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। वहीं पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 57 रन बनाए। तिलक ने 50 पूरी हो चुकी है। ये तिलक की Asia Cup की पहली फिफ्टी है।

तिलक-सैमसन की फिफ्टी पार्टनरशिप

12वें ओवर में तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। 13वें ओवर में संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अबरार ने साहिबजादा फरहान के हाथों कैच कराया। 

भारत को तीसरा झटका

भारत को शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लगा। भारतीय टीम के 4 ओवर में टॉप-3 बैटर्स पवेलियन लौट गए। चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर फहीम ने शुभमन गिल को हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया। गिल 12 रन ही बना सके। ये फहीम का दूसरा विकेट था।

अभिषेक शर्मा, सूर्या नहीं टिके

भारत ने दूसरे ओवर की पहली बॉल पर ही विकेट गंवा दिया। यहां अभिषेक 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फहीम ने हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया। अभिषेक इस टूर्नामेंट में पहली बॉल पर 30 रन से कम स्कोर पर आउट हुए हैं। वहीें तीसरे ओवर में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने कप्तान आगा के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में फ्लड लाइट में खराबी के कारण खेल को रोक दिया गया है।

बुमराह ने बनाया हारिस का मजाक

जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के हारिस रऊफ के फाइटर जेट वाले इशारे पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने हारिस को बोल्ड किया फिर फाइटर जेट गिरने का इशारा करते हुए उनका मजाक बनाया। हारिस ने भारत के खिलाफ सुपर-4 के मैच में फैंस को चिढ़ाने के लिए बाउंड्री के पास फाइटर जेट गिराने के इशारे किए थे। इसकी शिकायत ICC के पास गई

आगा ने रवि शास्त्री से बात नहीं की

फाइनल से ठीक पहले टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद इंडियन फैंस पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली को खूब ट्रोल कर रहे हैं। सलमान अली आगा ने टॉस के दौरान प्रेजेंटर रवि शास्त्री से बात करने से मना कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान के दिग्गज वकार यूनिस को बुलाया गया। बता दें कि ACC को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूट्रल प्रेजेंटर रखने का रिक्वेस्ट किया था। ऐसे में जब ACC BCCI के पास इस रिक्ववेस्ट को लेकर पहुंचा तो BCCI ने साफ मना कर दिया कि शास्त्री को रिप्लेस नहीं किया जा सकता। इसके बाद फिर बीच का रास्ता ये निकला कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा यहां पेसर वकार यूनिस से बात करें जबकि सूर्य पूर्व कोच रवि शास्त्री से।  

संबंधित सामग्री

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री से बाबा घाला सिंह ने मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सिख समुदाय की उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

राज्य

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

देश-विदेश

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.