INDW vs SLW 2nd T-20: इंडियन विमेंस का दूसरे मैच में भी रहा जलवा बरकरार, श्रीलंका को हराया!

indw-vs-slw-2nd-t20-india-women-beat-sri-lanka

INDW vs SLW 2nd T-20: इंडियन विमेंस का दूसरे मैच में भी रहा जलवा बरकरार, श्रीलंका को हराया!

indw vs slw 2nd t-20 इंडियन विमेंस का दूसरे मैच में भी रहा जलवा बरकरार श्रीलंका को हराया

INDW vs SLW 2nd T-20: भारतीय विमेंस टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर 5 मैचो की T-20 सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। यह मैच 23 दिसंबर को विशाखापट्टनम में डॉ वायएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम खेला गया, जहां भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 129 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली।

INDW vs SLW 2nd T-20: टीम इंडिया ने ढाया कहर

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम से स्मृति महज 14 रन और हरमनप्रीत कौर 10 रन बनाकर आउट हो गई लेकिन फिर शेफाली वर्मा ने 34 गेंद में 69 रन बनाकर नबाद पारी खेली, शेफाली ने इस दौरान 11 चौके , 1 छक्का ठोकें। वहीं जेमिमा ने 15 गेंद में 26 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल है। टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। INDW vs SLW 2nd T20I बता दें कि, पहले मैच में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मैच में जीत दर्ज कर 2-0 से बढ़त बना ली।

INDW vs SLW 2nd T-20: चरणी और वैष्णवी ने श्रीलंका को किया परेशान

श्रीलंका टीम से पहले ही ओवर में विष्मी गुणारत्ने आउट हो गई वहीं टीम की कप्तान चमारी ने 31 रन बनाए फिर हसिनी ने 22 रन और हर्षिता ने 33 रन बनाए, काविशा ने 14 रन धीरे - धीरे करके पूरी टीम ढह गई और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 128 रन ही बना सकी। भारतीय महिला टीम से चरणी और वैष्णवी ने चटकाएं 2-2 विकेट, वहीं स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने 1-1 विकेट झटकाएं। वहीं 3 प्लेयर्स रन आउट हुईं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।

श्रीलंका

विष्मी गुणारत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी डि सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुत्यांगना (विकेटकीपर), मालकी मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिमहानी।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

राज्य

CM डॉ. यादव ने जारी किए निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, सब्सिडी और ऋण सहायता की मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

राज्य

पीथमपुर में भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का CM डॉ यादव ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया। इससे 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

देश-विदेश

हैदराबाद में महिला IPS अफसर ने अंडरकवर ऑपरेशन कर पब में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

हैदराबाद के पब 'किंग्स एंड क्वींस' में अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ। DCP रीति राज के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें नौ कर्मचारी हिरासत में लिए गए।

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

राज्य

मेरठ में महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या की, पति को बोला - नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना

मेरठ में एक महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या कर दी और शव को दफनाया। पति की गैरमौजूदगी में घटित इस घटना की पुलिस जांच जारी है।

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

देश-विदेश

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरा, 8 की मौत, कई घायल

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में पिघला हुआ स्टील लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे की जांच जारी है।