IPL Practice Guidelines: IPL टीमों के लिए BCCI ने प्रैक्टिस सेशन की नई गाइडलाइन की जारी!

ipl-practice-guidelines-bcci-nets-practice-new-rule

IPL Practice Guidelines: IPL टीमों के लिए BCCI ने प्रैक्टिस सेशन की नई गाइडलाइन की जारी!

ipl practice guidelines ipl टीमों के लिए bcci ने प्रैक्टिस सेशन की नई गाइडलाइन की जारी

IPL Practice Guidelines: BCCI ने IPL टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। अब IPL मैच के तैयारी के दौरान कोई भी टीम नेट्स नहीं शेयर कर सकेगी।

गाइडलाइन के मुताबिक, अब कोई भी टीम उस नेट का स्तेमाल नहीं करेगी, जिसका पहले किसी अन्य टीम ने इस्तेमाल किया हो। न ही वो पिच पर प्रैक्टिस कर पाएगी। सभी टीमों को प्रैक्टिस के लिए अलग और नए नेट्स दिए जाएंगे।

प्रैक्टिस गाइडलाइन

हर टीम सिर्फ 2 प्रैक्टिस मैच खेल सकेगी

नई गाइडलाइन के मुताबिक, हर टीम को अधिकतम 2 प्रैक्टिस मैच खेलने की परमिशन होगी और इसके लिए BCCI से पहले अनुमति लेना जरूरी होगा।

फ्लडलाइट में होने वाले इन प्रैक्टिस मैचों की अवधि अधिकतम साढ़े तीन घंटे तय की गई है। साथ ही, ये मुकाबले मुख्य पिच पर नहीं बल्कि साइड विकेट पर आयोजित किए जाएंगे।

मैच से 4 दिन पहले मेन पिच पर नहीं होगा अभ्यास

किसी भी फ्रेंचाइजी के पहले घरेलू मुकाबले से चार दिन पहले तक मुख्य पिच पर कोई अभ्यास सत्र या प्रैक्टिस मैच नहीं होगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि पिच को सीजन के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके।

अभ्यास सत्र के समय तय करने में होम टीम को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर दोनों टीमें एक ही समय पर अभ्यास करना चाहें, तो आपसी सहमति से समय तय कर सकते है। लेकिन अगर आपसी सहमति न बन पाए, तो BCCI हस्तक्षेप कर अलग-अलग समय स्लॉट तय करेगा।

28 मार्च को पहला मैच RCB vs SRH

IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 28 मार्च को पहला ओपनिंग मैच चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

बता दें कि, 29 मार्च को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच होगा। यह मैच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा।

 RCB vs SRH

पहले 26 मार्च से शुरु होने वाला था IPL

पहले IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली थी, लेकिन 5 राज्यों में चुनाव होने की वजह से IPL के ओपनिंग मैच की डेट आगे कर 28 मार्च कर दी गई।

4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम जहां चुनाव

4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने वले है। उनमें तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।

16 दिन में होंगे 4 डबल हेडर

IPL 2026 के पहले फेज 20 मैच खेले जाएंगे। 20 में 4 मैच में डबल हेडर होंगे। 30 मार्च को तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहली बार CSK की ओर से संजू सैमसन खेलते नजर आएंगे।

चुनावी तारीखों के बाद होगा दूसरे फेज का शेड्यूल जारी

IPL के दूसरे फेज के मैचों की डेट चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद की जाएगी।

बता दें कि, जब – जब IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होते है तो शेड्यूल 2 फेजों में जारी किया जाता है।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

देश-विदेश

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों से मिलकर उनकी चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा की।

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

राज्य

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

केरल विधानसभा में वंदे मातरम का केवल शुरुआती हिस्सा बजाने पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी तेज। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

राज्य

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

गोविंद सिंह वर्मा की अंतिम यात्रा में शोक के बजाय संगीत और उल्लास का माहौल था, जिसने समाज को नई प्रेरणा दी।

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

जुर्म गाथा

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की है।

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

राज्य

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

झारखंड में घुसपैठ की जांच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र और भाजपा पर आरोप लगाया है कि यह जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए है।