Jhansi Women Suicide: रेल्वे टेक्नीशियन की पत्नी ने किया सुसाइड!

jhansi-husband-wife-vivad-wife-suicide-news

Jhansi Women Suicide: रेल्वे टेक्नीशियन की पत्नी ने किया सुसाइड!

jhansi women suicide रेल्वे टेक्नीशियन की पत्नी ने किया सुसाइड

Jhansi Women Suicide News: उत्तरप्रदेश के झांसी में रेलवे टेक्नीशियन की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि, वह गुस्से में घर से स्कूटी लेकर बाहर निकली थी। फिर एक पार्क में जाकर एक रहागिर के फोन से पति को कॉल किया और बोली कि- 'अब मुझे ढूढ़ना मत।' फिर कॉल कट कर दिया और पार्क में ही जहर खा लिया। तब पति तलाश करते हुए पार्क में पहुंचा देखा तो पत्नी की हालत खराब थी।

हास्पिटल में हुई मौत

पत्नी को तुरंत वह मेडिकल कॉलेज लेकर गया, जहां इलाज के दौरान 16 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती के शव कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। यह मामला सीपरी बाजार के काशीराम पार्क का है।

[caption id="attachment_147542" align="alignnone" width="1675"] मृतका[/caption]  

पति का बयान

मृतका की पहचान मिथलेश देवी के रुप में हुई जो कि राजस्थान के करौली की रहने वाली थी, साल 2011 में पति रामहरि मीना जो कि सवाई माधेपुर का था उससे शादी हुई। दोनों की 2 बेटी और 1 बेटा है।

पति रामहरि ने बताया कि- 'मैं झांसी रेल मंडल में रेलवे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हूं। परिवार के साथ खाती बाबा में रहता हूं।

हम दोनों बहुत खुश् रहते थे। करीब दो साल पहले पत्नी को ब्रेन ट्यूमर हो गया। तब उसका जयपुर में ऑपरेशन हुआ था। तब से पत्नी ज्यादा हाइपर रहने लगी। 15 अप्रैल की शाम लगभग 7 बजे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर पत्नी गुस्से में स्कूटी उठाकर घर से निकल गई।'

[caption id="attachment_147540" align="alignnone" width="1676"] मृतका के परिजन[/caption]

रामहरि ने आगे कहा कि-

'घर से जाने के बाद पत्नी को ढूंढ़ रहे थे। उसके पास मोबाइल भी नहीं था। कुछ देर बाद पत्नी ने किसी राहगिर के नंबर से कॉल लगाया। बोली- अब मुझे ढूंढ़ना मत। पूछने पर उसने लोकेशन भी नहीं बताई। इसके बाद फोन भी काट दिया।

तब उसी नंबर पर दोबारा फोन लगाया। तब राहगिर ने फोन उठाया और बताया कि काशीराम पार्क में है। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा और पत्नी को स्थानीय अस्पताल में ले गया। वहां से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। तब पता चला कि पत्नी ने जहर खाया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।'

पुलिस कर रही जांच

मसीहागंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि, पति - पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मिथलेश ने पार्क में जाकर जहर खा लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। फिलहाल मायके वालों में से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी।

संबंधित सामग्री

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

राज्य

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की।

किस दिन धारण करें हाथ में काला धागा? जानिए  इसके सही नियम

सनातन

किस दिन धारण करें हाथ में काला धागा? जानिए इसके सही नियम

काला धागा विशेष रूप से शनि, राहु-केतु और भैरव बाबा से संबंधित है, जो बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करता है। इसे सही विधि से पहनने पर लाभ होता है।

Punjab Election 2027: बठिंडा रोड शो में केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- फिर मुख्यमंत्री बनेंगे मान

राज्य

Punjab Election 2027: बठिंडा रोड शो में केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- फिर मुख्यमंत्री बनेंगे मान

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने बठिंडा में नगर निगम चुनावों की जीत के लिए जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने 2027 के चुनावों में दोबारा जीत की उम्मीद व्यक्त की।

शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर  पहुंचा वाराणसी, आखिरी बार गुरु को देख फूट-फूटकर रोई मनु

राज्य

शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा वाराणसी, आखिरी बार गुरु को देख फूट-फूटकर रोई मनु

वाराणसी एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा। नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर होगा।

पर्यटन सीजन के कारण नैनीताल में भारी यातायात जाम

राज्य

पर्यटन सीजन के कारण नैनीताल में भारी यातायात जाम

नैनीताल में पर्यटन सीजन के चलते वाहनों की लंबी कतारें लगीं, जिससे शहर के प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ।