Naxalites Encounter: कांकेर के जंगल मे मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

kanker-naxal-encounter-8-lakh-bounty-killed-weapons-recovered

Naxalites Encounter: कांकेर के जंगल मे मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

naxalites encounter कांकेर के जंगल मे मुठभेड़ 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर हथियार भी बरामद

kanker naxal encounter : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के परतापुर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया है. मौके से एक हथियार भी बरामद किया है. मारे गए नक्सली पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

कांकेर के परतापुर जंगल में मुठभेड़

दरअसल बस्तर के जंगलो में लगातार नक्सलियो के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे है. जवान अंदरूनी इलाकों में पहुंच कर नक्सलियों से लोहा ले रहे है. इसी बीच कांकेर जिले के परतापुर के जंगलों में नक्सली के मौजूदगी की खबर पर ऑपरेशन लॉच किया गया. डीआरजी और बीएसएफ जवानों की संयुक्त टीम इस इलाके में पहुंची. इस दौरान नक्सलियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई.

8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

परतापुर के गेडाबेडा के जंगल में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया. मारे गए नक्सली का नाम मासा बताया जा रहा है. जो कि PLGA मिलिट्री कंपनी नम्बर 5 का सदस्य बताया जा रहा है. जिस पर कुल 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला का कहना है कि 8 लाख रुपये के नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराने में सफलता मिली हैं. नक्सलियों के पुख्ता इनपुट के आधार पर यह ऑपरेशन लॉच किया गया था. मारा गया नक्सली लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय होकर कार्य कर रहा था.

चुनौती के बावजूत मिल रही सफलता

कांकेर जिले के अंदरूनी इलाके नदी नालों से घिरे हुए है. ऐसे में जवानों को अंदरूनी इलाको में नक्सल गस्त करना एक चुनौती रहती है. बारिश के तीन महीने कांकेर जिले के जवानों के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती बनते रहे है. बावजूद इसके जवान लगातार इलाके के सर्चिंग और नक्सल घटनाओं में कमी लाने प्रयास कर रहे है. जिसके कारण इस तरह की सफलता मिल रही है. Read: ट्रम्प ने भारतीय की हत्या की निंदा की: नागमल्लैया की मौत ने सबको झकझोर दिया Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

राज्य

छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक छात्र को NEET परीक्षा देने की अनुमति दी।

भोपाल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मध्य प्रदेश सरकार की व्यापक तैयारियां, मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

राज्य

भोपाल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मध्य प्रदेश सरकार की व्यापक तैयारियां, मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

21 जून को मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में सभी जिलों में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति भी शामिल होंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस जल्द घोषित करेगी नई कार्यकारिणी, चुनावी तैयारी तेज

राज्य

उत्तराखंड कांग्रेस जल्द घोषित करेगी नई कार्यकारिणी, चुनावी तैयारी तेज

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संकेत दिया है कि 25 जून तक नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है, जिससे चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।

Vitthal Rukmini Mandir: एक ऐसा मंदिर जहां भगवान ने किया था भक्त का इंतजार, फिर वहीं हो गए विराजमान

सनातन

Vitthal Rukmini Mandir: एक ऐसा मंदिर जहां भगवान ने किया था भक्त का इंतजार, फिर वहीं हो गए विराजमान

पंढरपुर का विट्ठल मंदिर, जहां भगवान श्रीकृष्ण विट्ठल रूप में और उनकी पत्नी रुक्मिणी विराजमान हैं, भक्ति की महान शक्ति का प्रतीक है।

CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

राज्य

CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

भजनलाल शर्मा की सरकार ने राजस्थान के 50 पदक विजेता खिलाड़ियों को 'कनिष्ठ सहायक' के पद पर सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया।