CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला

CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

भजनलाल शर्मा की सरकार ने राजस्थान के 50 पदक विजेता खिलाड़ियों को 'कनिष्ठ सहायक' के पद पर सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया।

cm भजनलाल ने किया योग खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

CM भजनलाल ने किया योग |

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से ठीक पहले राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा दिया। राज्य सरकार ने नेशनल और पैरा नेशनल चैम्पियनशिप के 50 पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खिलाड़ियों के इस नियुक्ति प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी।

'कनिष्ठ सहायक' के पद पर नियुक्ति 

मुख्यमंत्री शर्मा की मंजूरी के बाद अब इन 50 पदक विजेता खिलाड़ियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग में 'कनिष्ठ सहायक' के पद पर नियुक्त किया जाएगा। विभाग द्वारा उचित जांच और परीक्षण के बाद ही इन सभी खिलाड़ियों को इस नौकरी के योग्य पाया गया। सरकार के इस कदम से राज्य की खेल प्रतिभाओं का हौसला बढ़ेगा और युवाओं में खेलों के प्रति रुझान और ज्यादा मजबूत होगा। 

CM ने किया योग

इधर, योग दिवस के आयोजनों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर 'विश्व योगासन चैम्पियनशिप' के पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ योगाभ्यास भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि एक स्वस्थ जीवन के लिए योग बेहद जरूरी है, इसलिए हर नागरिक को इसे अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि अहमदाबाद में आयोजित हुई प्रथम विश्व योगासन चैम्पियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने देश का नाम विश्व पटल पर चमकाते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। इनमें 9 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल शामिल है। CM भजनलाल ने इन सभी विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित सामग्री

“हिमाचल में 800 कांस्टेबलों की होगी भर्ती, अग्निवीर योजना से रोजगार के अवसर घटे,” बोले CM सुक्खू

राज्य

“हिमाचल में 800 कांस्टेबलों की होगी भर्ती, अग्निवीर योजना से रोजगार के अवसर घटे,” बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में युवाओं के लिए नई रोजगार योजनाएं घोषित कीं, जिसमें पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबलों की भर्ती शामिल है।

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राज्य

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राजस्थान के झुंझुनूं में एक ठगी गिरोह, जो शादी के नाम पर पैसे लेकर फरार हो जाता था, के मुख्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

PM मोदी ने PM-VBRY के तहत 2400 करोड़ रुपए का दिया प्रोत्साहन

देश-विदेश

PM मोदी ने PM-VBRY के तहत 2400 करोड़ रुपए का दिया प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री मोदी ने PM-VBRY योजना के तहत 15 लाख लाभार्थियों को ₹2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी, जिससे नौकरी खोजने वाले युवाओं को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती के लिए नई नीति अपनाई, खिलाड़ियों को लिखित परीक्षा और PET से छूट देने का निर्णय लिया।

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।