Ravi Shastri Stand In Mumbai: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को दिया जाएगा खास सम्मान!

mumbai-cricket-stadium-stand-named-ravi-shastri

Ravi Shastri Stand In Mumbai: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को दिया जाएगा खास सम्मान!

ravi shastri stand in mumbai भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को दिया जाएगा खास सम्मान

Ravi Shastri Stand In Mumbai: भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को खास सम्मान दिया जाएगा। अब मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में अब रवि शास्त्री के नाम पर भी स्टैंड बनाया जाएगा।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने यह फैसला किया कि अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रवि शास्त्री के सम्मान के तौर पर स्टैंड बनाया जाएगा।

रवि शास्त्री को खास सम्मान

यह सम्मान सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को पहले मिल चुका है। और अब इस लिस्ट में रवि शास्त्री को भी शामिल किया जा रहा है। रवि शास्त्री का मुंबई से बेहद खास रिश्ता है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने न सिर्फ भारत के लिए बल्कि घरेलू मैच के लिए भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

MCA के अधिकारियों का कहना है कि- 'रवि शास्त्री ने एक खिलाड़ी, कप्तान और बाद में भारतीय टीम के कोच के रूप में क्रिकेट जगत में जो योगदान दिया, उसे देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है।'

रवि शास्त्री के अलावा इन्हें भी किया जाएगा सम्मानित

यह सम्मान किसी भी क्रिकेटर के लिए बहुत सम्मान की बात है। अब रवि शास्त्री के अलावा स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलिप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडल्डी के नाम भी 3 दरवाजे रखे जाएंगे।

गेट नंबर तीन का नाम सरदेसाई के नाम पर गेट रखा जाएगा जिन्होंने 1960-61 और 1972-73 के बीच भारत के लिए 30 टेस्ट और कुल 179 प्रथम श्रेणी मैच खेले। गेट नंबर 5 का नाम एडुल्जी के सम्मान में, उन्होंने 1976-1993 के बीच कुल 20 टेस्ट और 34 वनडे खेले थे। वहीं गेट नंबर 6 को सोलकर के नाम पर रखा जाएगा जिन्होंने भारत के लिए 27 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले।

रवि शास्त्री का इस स्टेडियम से खास जुड़ाव

क्रिकेटर ने इसी स्टेडिय में रवि शास्त्री ने 1985 के रणजी ट्रॉफी सीजन में बॉम्बे (मुंबई) से खेलते हुए बड़ोदा के खिलाफ 200 रन बनाए और एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे। ऐसा करने वाले वो पहले बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं साल 1985 की वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में उन्हें 'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' चुना गया था, इसके लिए उन्हें ऑडी कार से सम्मानित किया गया था।

[caption id="attachment_137599" align="alignnone" width="1887"] Ravi Shastri[/caption]

रवि शास्त्री ने भारत के लिए कुल 80 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले हैं।

MCA अध्यक्ष का बयान

MCA अध्यक्ष अजिंक्य ने कहा कि, ‘मुंबई क्रिकेट हमारे दिग्गजों की रखी नींव पर बना है। उन लोगों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है जिन्होंने शहर और देश का गौरव बढ़ाया है। प्रेस बॉक्स के नीचे लेवल एक स्टैंड का नाम रवि शास्त्री के नाम पर रखने का प्रस्ताव उनके योगदान को श्रद्धांजलि है।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'इसी तरह वानखेड़े स्टेडियम के गेट दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडुल्जी के नाम रखने से सुनिश्चित होता है कि स्टेडियम में आने वाले हर प्रशंसक को उन महान खिलाड़ियों की याद आए जिन्होंने हमारी शानदार क्रिकेट विरासत को बनाया है। ये फैसले एमसीए के अपने अतीत का जश्न मनाने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने की प्रतिबद्धता को दिखाते हैं।’

 

संबंधित सामग्री

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

राज्य

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

इंदौर में एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करने के बाद साइबर ठगों के जाल में फंस गई। ठगों ने उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

राज्य

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

मध्य प्रदेश के बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है।

गीले बालों पर देर तक टॉवल बांधना पड़ सकता है भारी, जानिए इससे होने वाले नुकसान

लाइफ स्टाइल

गीले बालों पर देर तक टॉवल बांधना पड़ सकता है भारी, जानिए इससे होने वाले नुकसान

गीले बालों को लंबे समय तक टॉवल में लपेटने से बाल कमजोर हो सकते हैं और स्कैल्प में संक्रमण हो सकता है। विशेषज्ञ माइक्रोफाइबर टॉवल का सुझाव देते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म ‘सॉरी बाबू’, फर्स्ट लुक पोस्टर ने मचाई हलचल

मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म ‘सॉरी बाबू’, फर्स्ट लुक पोस्टर ने मचाई हलचल

सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत पर आधारित नई फिल्म 'सॉरी बाबू' की घोषणा की गई। इस फिल्म के माध्यम से उनकी मौत से जुड़े अनसुलझे सवालों को उठाया जाएगा।

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

राज्य

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड स्थल पहुंचे हरियाणा CM सैनी, प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड के प्रभावितों से मुलाकात कर राहत पैकेज का ऐलान किया।