RCB vs LSG IPL 2026 Result: RCB को मिली सीजन की चौथी जीत, रसिख ने लिए 4 विकेट

rcb-vs-lsg-ipl-2026-result-rcb-win

RCB vs LSG IPL 2026 Result: RCB को मिली सीजन की चौथी जीत, रसिख ने लिए 4 विकेट

rcb vs lsg ipl 2026 result rcb को मिली सीजन की चौथी जीत रसिख ने लिए 4 विकेट

RCB vs LSG IPL 2026 Result: IPL 2026 के 23वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ टीम 20 ओवर में 146 रन बनाकर सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी RCB टीम ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

विराट फिफ्टी बनाने से चुके

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ओपनिंग करने आएं, फिल सॉल्ट और विराट कोहली लेकिन विराट कोहली कल इंपैक्ट प्लेयर के रुप में उतरे थे। पारी की शुरुआत में विराट कोहली को जीवनदान मिला। पहले ओवर में मोहम्मद शमी की ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर कोहली ने पॉइंट की ओर हल्का पुश किया और विराट और सॉल्ट रन के लिए दौड़े। इस दौरान दोनों कन्फ्यूज हो गए और दोनों बल्लेबाज बीच पिच पर रुक गए। वो तो अच्छा हुआ कि फील्डर गेंद साफ तरीके से नहीं उठा सका और रनआउट का मौका चूक गया।

हालांकि 11वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने विराट कोहली को पावेलियन भेज दिया। उन्होंने 34 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रन बनाएं। फिफ्टी लगाने से चूक गए। वहीं सॉल्ट महज 7 रन बनाकर ही आउट हो गए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी

विराट और सॉल्ट के अलावा टीम से देवदत्त पडिक्कल ने 10 रन, टीम के कप्तान रजत पटीदार ने 27 रन, जितेश शर्मा 23 रन बनाकर पावेलियन लौट गए वहीं टिम डेविड ने 14 रन औऱ रोमारियो शेपर्ड 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ टीम ने 15.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

 

IPL में क्रुणाल के 100 विकेट

क्रुणाल पंड्या ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर 100 IPL विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने अब्दुल समद को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

वही RCB की ओर से रसिख सलाम ने 4 और भुवनेश्वर ने 3 विकेट झटके। क्रुणाल ने 2 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिए।

LSG की बल्लेबाजी

लखनऊ की ओर से मिचैल मार्श ने 32 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बनाकर पावेलियन लौट गए। आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रन और मुकुल चौधरी 28 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इनके अलावा कोई भी प्लेयर 15 रन तक का स्कोर नहीं बना सका। इसी के साथ टीम 20 ओवर में 146 रन बनाकर सिमट गई।

टीम के कप्तान ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट

जोश के साथ ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आएं थे लेकिन पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद ऋषभ पंत की कोहनी पर जा लगी, इससे वो दर्द से कराहते नजर आएं। फिर तुरंत फिजियो मैदान पर आएं। रिटायर्ड हर्ट होने की वजह से पंत को पवेलियन लौट गए।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

देश-विदेश

राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाया खाना, की ऑटो की सवारी

लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों से मिलकर उनकी चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा की।

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

राज्य

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

केरल विधानसभा में वंदे मातरम का केवल शुरुआती हिस्सा बजाने पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी तेज। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

राज्य

100 वर्ष के पिता की अंतिम इच्छा पर मातम नहीं, गूंजा संगीत

गोविंद सिंह वर्मा की अंतिम यात्रा में शोक के बजाय संगीत और उल्लास का माहौल था, जिसने समाज को नई प्रेरणा दी।

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

जुर्म गाथा

मेरठ में पिता और सौतेली मां ने 17 वर्षीय बेटी का किया क़त्ल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद उसके पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की है।

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

राज्य

‘घुसपैठ’ मुद्दे पर झारखण्ड सीएम सोरेन ने केंद्र को घेरा, बोले- “महंगाई से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश”

झारखंड में घुसपैठ की जांच पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र और भाजपा पर आरोप लगाया है कि यह जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए है।