Sara Ali Khans UK Trek: सारा अली खान ने उत्तराखंड में 18 KM पैदल चलीं, टेंट में बिताई रात!

sara-ali-khans-uttrakhand-trek

Sara Ali Khans UK Trek: सारा अली खान ने उत्तराखंड में 18 KM पैदल चलीं, टेंट में बिताई रात!

sara ali khans uk trek सारा अली खान ने उत्तराखंड में 18 km पैदल चलीं टेंट में बिताई रात

Sara Ali Khans UK Trek: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों उत्तराखंड के वादियों में इंज्वाय करते नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने बर्फीली पहाड़ियों पर ट्रैकिंग की। टिहरी में करीब 18 KM तक पैदल चलीं। वहां की खूबसूरत वादियों के बीच उन्होंने समय गुजारा और आस-पास होटल न होने की वजह से भारी बर्फबारी के बीच टेंट लगाकर स्थानीय लोगों के बीच रात गुजारी। उनके साथ समय बिताकर वहां के खाने का आनंद लिया।

ट्रैकर कुलदीप रावत का बयान

ट्रैकर कुलदीप रावत ने बताया कि - 'सारा अली खान 10 अप्रैल को टिहरी के घुत्तू आई थीं। यहां 3 दिन रुकीं। ग्वाणा गांव से करीब 18 किलोमीटर लंबे पैदल ट्रैक की शुरुआत की। यह ट्रैक प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच से होकर गुजरता है। वहीं ट्रैक के दौरान सारा ने दोफन नाम की जगह पर रात बिताई। इस इलाके में होटल या रेस्टोरेंट की कोई सुविधा नहीं है। इस वजह से सारा ने टेंट में रुककर रात बिताई। सारा ने स्थानीय लोगों के साथ वक्त बिताया। पहाड़ी कल्चर को करीब से जाना।'

लौटते हुए सारा ने क्या कहा?

सारा जब वहां से वापस लौट रही थी तो उन्होंने कहा कि- 'हमेशा ही उत्तराखंड आना बहुत ही खूबसूरत होता है। यह बहुत सुंदर है। यहां आना बहुत ही रोमांचक और सुकून भरा होता है। यहां फिर से आऊंगी।'

पहाड़ी खाने का उठाया लुफ्त

सारा ने लाल चावल, मंडवे की रोटी और लिंगड़ी की सब्जी का स्वाद चखा। ट्रैक के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ काफी समय बिताया और पहाड़ी व्यंजनों का पूरा लुत्फ उठाया।

पवाली कांठा बुग्याल में बर्फीला नजारा

अगले दिन सुबह सारा पवाली कांठा बुग्याल पहुंचीं, जहां हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के कारण पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढका हुआ था। अभिनेत्री ने बुग्याल की मनमोहक वादियों और बर्फीले नजारों के बीच लंबा समय बिताया। देर शाम वह दोफन वापस लौटीं और अगले दिन घुत्तू के लिए रवाना हो गईं। वे शनिवार को आई थीं और सोमवार शाम को वापस लौट गईं। ट्रैकर्स से बातचीत में सारा ने कहा कि यह जगह बेहद खूबसूरत है। यहां आकर उन्हें गहरी शांति और सुकून मिला। यह पूरा अनुभव उनके लिए यादगार रहा और उन्होंने भविष्य में दोबारा यहां आने की इच्छा भी जताई।

अक्टूबर में रुद्रनाथ धाम के दर्शन

सारा अली खान ने चमोली स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले अक्टूबर में दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने 20 किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर पहुंचने का सफर तय किया। यात्रा की शुरुआत चमोली के गोपेश्वर स्थित गंगोल गांव से हुई थी।

एक दिन बाद वह ल्वींटी बुग्याल पहुंचीं, जहां रात्रि विश्राम के बाद फिर से ट्रेकिंग शुरू की और रुद्रनाथ बाबा के मंदिर तक पहुंच गईं। पूरी यात्रा के दौरान सारा कई पथरीले और संकरे रास्तों से गुजरीं। बीच में कई स्थानीय ग्रामीण उनसे मिले और उन्हें देखकर बेहद खुश हुए।

ट्रेकिंग के दौरान झोपड़ीनुमा ढाबों पर रुककर उन्होंने चाय पी और स्थानीय लोगों से खूब बातचीत की। अभिनेत्री ने यहां के धार्मिक विश्वास, लोक जीवन और पारंपरिक व्यंजनों के बारे में गहराई से जाना। पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता और ग्रामीण संस्कृति ने उन्हें खासा प्रभावित किया। सारा ने पूरे अनुभव को यादगार बताया था।

केदारनाथ धाम से गहरा जुड़ाव

सारा अली खान का केदारनाथ धाम से खास लगाव रहा है। फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग (2017) के बाद से वह कई बार यहां दर्शन करने पहुंच चुकी हैं। अब तक वह बिना किसी रोक-टोक के पूजा-अर्चना करती रही हैं। हालांकि प्रस्तावित नई व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें भी अन्य श्रद्धालुओं की तरह तय प्रक्रिया का पालन करना पड़ सकता है। सारा का केदारनाथ से पहला आध्यात्मिक और पेशेवर जुड़ाव 2017 में अपनी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। इसके बाद से वह लगातार यहां आती रही हैं।

  Also Read- Sara Arjun Post Viral: धुरंधर 2 ने की 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई, सारा अर्जुन का पोस्ट वायरल…

संबंधित सामग्री

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

जुर्म गाथा

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

In Jaipur, two women were fatally struck by a speeding bike while crossing the road. The incident, captured on video, occurred near Jagatpura.

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

देश-विदेश

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

नरेंद्र मोदी के नार्वे दौरे पर प्रेस के सवालों का जवाब न देने पर विवाद हुआ। राहुल गांधी ने इसे भारत की छवि के लिए हानिकारक बताया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

देश-विदेश

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया, वह 91 वर्ष के थे।

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

राज्य

PM नरेंद्र मोदी की अपील का असर,MP में पहली बार वर्चुअल होगी कैबिनेट बैठक

मध्यप्रदेश सरकार ने ईंधन बचत और डिजिटल मीटिंग्स को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट बैठक को वर्चुअल मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है।

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

जुर्म गाथा

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

In Bihar's Darbhanga, a man fatally attacked his wife and two children with an iron rod following a dispute, leaving another child severely injured.