Sourav Ganguly Big Statement: सौरव गांगुली की वापसी की तैयारी? कोच बनने को लेकर दिया बड़ा संकेत!

sourav-ganguly-india-coach-return-hint

Sourav Ganguly Big Statement: सौरव गांगुली की वापसी की तैयारी? कोच बनने को लेकर दिया बड़ा संकेत!

sourav ganguly big statement सौरव गांगुली की वापसी की तैयारी कोच बनने को लेकर दिया बड़ा संकेत

ऋषभ पंत ने जेमी स्मिथ का उड़ाया मजाक, स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई आवाज…Video Viral

अब समय है, जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं: गांगुली

गांगुली ने कहा, "मैंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। मैं बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) का अध्यक्ष बना और फिर BCCI अध्यक्ष। मुझे कभी समय नहीं मिला, लेकिन देखते हैं फ्यूचर में क्या होता है। मैं अभी 50 साल का हूं और अगर भविष्य में अवसर मिला तो मैं टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभाना चाहूंगा।"

गौतम गंभीर को बताया शानदार कोच

वर्तमान कोच गौतम गंभीर के काम को लेकर भी गांगुली ने सकारात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "गौतम अच्छा काम कर रहे हैं। शुरुआत में कुछ हारों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई, जो बड़ी उपलब्धि है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज उनके लिए एक और बड़ा टेस्ट है।"

क्रिकेट करियर: कप्तान से कोच बनने की ओर

गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। 1996 में लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू करते हुए उन्होंने 131 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 113 टेस्ट में 7,212 और 311 वनडे में 11,363 रन बनाए। उनके नाम टेस्ट में 16 और वनडे में 22 शतक दर्ज हैं। 2003 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत को फाइनल तक पहुंचाया और 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत उनकी कप्तानी की यादगार उपलब्धियों में से एक रही।

BCCI और प्रशासनिक भूमिका में भी चमके

गांगुली ने 2019 से 2022 तक BCCI अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इससे पहले वह बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष भी रहे। 2021 में उन्हें ICC मेंस क्रिकेट कमेटी का अध्यक्ष भी बनाया गया। उन्होंने कोच चुनने वाली सलाहकार समिति (CAC) में भी अहम भूमिका निभाई थी और 2017 में रवि शास्त्री को कोच बनाने में उनका योगदान था।

गंभीर फिलहाल हेड कोच, कार्यकाल 2027 तक

गौतम गंभीर वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ की जगह यह पद संभाला। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक निर्धारित है। इससे पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2024 जिताने वाले मेंटर भी रह चुके हैं।

संबंधित सामग्री

श्रीलंका-A पर जीत के साथ इंडिया-A ने  सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

खेल

श्रीलंका-A पर जीत के साथ इंडिया-A ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

In the ODI Tri-Series opener at Rangiri Dambulla Stadium, India-A defeated Sri Lanka-A by 8 runs. Ruturaj Gaikwad scored a century.

अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले, जवाब में बहरीन स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाने का दावा

देश-विदेश

अमेरिका ने ईरान पर किए हवाई हमले, जवाब में बहरीन स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाने का दावा

अमेरिका ने ईरान के मिलिट्री बेस पर हवाई हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसेना बेस को निशाना बनाया।

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।