Wimbledon 2025: 38 की उम्र में जोकोविच ने 4 सेटों में दी मिनॉर को मात, युकी-गैलोवे की जोड़ी बाहर...

wimbledon-2025-djokovic-defeats-de-minaur-yuki-galloway-out

Wimbledon 2025: 38 की उम्र में जोकोविच ने 4 सेटों में दी मिनॉर को मात, युकी-गैलोवे की जोड़ी बाहर...

wimbledon 2025 38 की उम्र में जोकोविच ने 4 सेटों में दी मिनॉर को मात युकी-गैलोवे की जोड़ी बाहर

MS Dhoni @44: रिकॉर्ड्स, मैच फिक्सिंग, कॉन्ट्रोवर्सी..जानिए कैप्टन कूल की लाइफ के बारे में अब उनका मुकाबला इटली के फ्लावियो कोबोली से होगा। जोकोविच ने 38 साल की उम्र में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर खुद को साबित किया है।

टॉप-8 में पहुंचे अन्य खिलाड़ी: अल्काराज, फ्रिट्ज, खाचनोव और नोरी...

जोकोविच के अलावा कई और बड़े नाम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं: - 1. कार्लोस अल्काराज (स्पेन) ने आंद्रे रुबलेव को 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। 2. टेलर फ्रिट्ज (अमेरिका) को जॉर्डन थॉम्पसन के खिलाफ वॉकओवर मिला। 3. कैमरून नोरी (ब्रिटेन) ने निकोलस जैरी को 6-3, 7-6, 6-7, 6-7, 6-3 से हराया। 4. कारेन खाचनोव (रूस) ने कामिल माजरेक को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-3 से मात दी।

सबालेंका समेत 5 खिलाड़ियों ने क्वार्टर में बनाई जगह

महिला सिंगल्स कैटेगरी में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका ने शानदार खेल दिखाते हुए एलिस मर्टेंस को 6-4, 7-6 (7-4) से हराया।

अन्य क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली खिलाड़ी:-

1. लौरा सीजमंद (जर्मनी) ने सोलाना सिएरा को 6-3, 6-2 से हराया। 2. अमांडा एनिसीमोव (अमेरिका) ने लिंडा नोस्कोवा को 6-2, 5-7, 6-4 से हराया। 3. बेलिंडा बेनसिच (स्विट्जरलैंड) ने एलेक्जेंड्रोवा को 7-6, 6-4 से हराया। 4. लुडमिला सैमसोनोवा (रूस) ने जेसिका बूजास मानेरो को 7-5, 7-5 से हराया।  

मेंस डबल्स में भारत की उम्मीदें टूटीं....

भारत के टेनिस प्रेमियों के लिए विम्बलडन से एक निराशाजनक खबर सामने आई है। युकी भांबरी और अमेरिका के रॉबर्ट गैलोवे की जोड़ी को मेंस डबल्स के रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस की चौथे नंबर की जोड़ी ने 4-6, 6-3, 6-7 (10) से हराया। करीब दो घंटे नौ मिनट तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में युकी-गैलोवे की 16वें नंबर की जोड़ी ने टॉप रैंक खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी, लेकिन निर्णायक सेट के सुपर टाई-ब्रेक में जीत हाथ से फिसल गई। इस हार के साथ ही विम्बलडन 2025 में भारत की अंतिम चुनौती समाप्त हो गई।

अन्य डबल्स मुकाबलों में बड़े उलटफेर...

अर्जेंटीना के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मैट पाविच की टॉप सीड जोड़ी ने चेक रिपब्लिक की जोड़ी पैट्रिक रिकल और पीटर नौजा को 7-5, 7-6 (15-13) से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं जर्मनी की वर्ल्ड नंबर-3 जोड़ी टिम पुट्ज और केविन क्राविट्ज को ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजीकाता और नीदरलैंड के डेविड पेल की जोड़ी ने 6-2, 6-4 से चौंकाकर बाहर कर दिया।      

संबंधित सामग्री

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, एकांतिक दर्शन भी बंद

राज्य

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, एकांतिक दर्शन भी बंद

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने के कारण उनकी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। भक्तों में मायूसी छा गई।

CM विजय और तृषा का मैच देखने का वीडियो वायरल

मनोरंजन

CM विजय और तृषा का मैच देखने का वीडियो वायरल

A video showing actors Vijay and Trisha at Chepauk Stadium, claimed to be real, has been revealed to be AI-generated, sparking false dating rumors.

NEET पेपर लीक: 10वीं गिरफ्तारी,  मोबाइल से NEET UG का लीक पेपर बरामद

देश-विदेश

NEET पेपर लीक: 10वीं गिरफ्तारी, मोबाइल से NEET UG का लीक पेपर बरामद

CBI ने NEET पेपर लीक मामले में लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग डायरेक्टर शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया। यह 10वीं गिरफ्तारी है।

Jashpur Dam Accident: घोघरा डैम में गर्भवती महिला और बेटी डूबी, मौत!

राज्य

Jashpur Dam Accident: घोघरा डैम में गर्भवती महिला और बेटी डूबी, मौत!

In Chhattisgarh's Jashpur, a pregnant woman and her daughter drowned in the Ghoghra Dam on May 18 while bathing.

खजुराहो को मिलेगी 2 बड़ी सौगात: 26-27 मई यहा जुटेंगे देशभर के सांसद-अफसर

राज्य

खजुराहो को मिलेगी 2 बड़ी सौगात: 26-27 मई यहा जुटेंगे देशभर के सांसद-अफसर

खजुराहो को स्वास्थ्य और कौशल विकास क्षेत्र में दो नई सौगातें मिलने वाली हैं, जिसमें आयुष वेलनेस सेंटर और स्किल डेवलपमेंट संस्थान शामिल हैं।