World Boxing Championship 2025: जैस्मिन लंबोरिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, नूपुर को सि...

world-boxing-championship-2025-jaismine-lamboria-gold

World Boxing Championship 2025: जैस्मिन लंबोरिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, नूपुर को सिल्वर और पूजा रानी को ब्रॉन्ज!

world boxing championship 2025 जैस्मिन लंबोरिया बनी वर्ल्ड चैंपियन नूपुर को सिल्वर और पूजा रानी को ब्रॉन्ज

IND vs PAK Asia Cup 2025: पहलगाम हमले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान होगें आमने -सामने! कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज जीत चुकीं जैस्मिन ने पहला राउंड गंवाने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने मुकाबले में दबदबा बनाते हुए जीत दर्ज की। गौरतलब है कि जूलिया स्जेरेमेटा पेरिस ओलिंपिक 2024 की सिल्वर मेडलिस्ट रह चुकी हैं।

पेरिस ओलिंपिक से सीखकर की वापसी...

जैस्मिन पेरिस ओलिंपिक 2024 में मेडल नहीं जीत पाई थीं। इसके बाद उन्होंने खुद को नए सिरे से तैयार किया और हाल ही में अस्ताना वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भी गोल्ड जीता था। फाइनल जीत के बाद उन्होंने कहा –
"इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वर्ल्ड चैंपियन बनकर मैं बेहद खुश हूं। पेरिस ओलिंपिक की हार के बाद मैंने पूरी मेहनत की और आज उसका नतीजा मिला है।"

नूपुर को सिल्वर, पूजा रानी को ब्रॉन्ज...

इस चैंपियनशिप में भारत की नूपुर श्योराण ने 80 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अनुभवी बॉक्सर पूजा रानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

जैस्मिन का सफर रहा दमदार...

1. प्री-क्वार्टर फाइनल: ब्राजील की जुसीलेन सेर्केरा रोमेउ को 5-0 से हराया। 2. क्वार्टर फाइनल: उज्बेकिस्तान की खुमोरानोबू मामाजोनोवा पर 5-0 की जीत। 3. सेमीफाइनल: वेनेजुएला की ओमाइलीन कैरोलिना अल्काला सेविका को 5-0 से हराया। 4. फाइनल: पोलैंड की जूलिया स्जेरेमेटा को 4-1 से मात देकर गोल्ड पर कब्जा।

पुरुष बॉक्सरों के लिए निराशाजनक रहा टूर्नामेंट...

जहां महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं पुरुष वर्ग के लिए यह चैंपियनशिप निराशाजनक रही। 12 साल बाद पहली बार भारतीय पुरुष बॉक्सर कोई मेडल नहीं जीत पाए। भारत के 10 सदस्यीय पुरुष दल में से सिर्फ जादुमणि सिंह मंडेनबाम (50 किग्रा) और अभिनाश जमवाल (65 किग्रा) क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। जादुमणि ने मौजूदा चैंपियन संझार ताश्केनबाय (कजाकिस्तान) को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 0-4 से हार गए। बाकी खिलाड़ी शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए।

पिछली बार जीते थे 3 मेडल...

2023 में ताशकंद वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के पुरुष बॉक्सरों ने तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। 1. दीपक भोरिया (51 किग्रा) 2. मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) 3. निशांत देव (71 किग्रा)  

संबंधित सामग्री

PM मोदी की

देश-विदेश

PM मोदी की 'मन की बात..' बोले - गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम में खेल उपलब्धियों, पर्यावरण संरक्षण, और गर्मी में पेय पदार्थों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चोला काल की ताम्र पट्टिकाओं का भी उल्लेख किया।

राज्य

'मन की बात' सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए विभिन्न नई योजनाएं शुरू कीं, जिसमें बोनस और हेलमेट वितरण शामिल हैं।

 CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना

राज्य

CM धामी ने छात्राओं के साथ सुना 'मन की बात' का 134वां संस्करण, लिया फीडबैक

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी ने छात्राओं के साथ 'मन की बात' सुनी। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा पर बातचीत की और सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया।

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

खेल

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

World Champion D. Gukesh wins against R. Praggnanandhaa in a thrilling match at Norway Chess 2026, maintaining his title hopes.

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

राज्य

उत्तराखंड में बारिश के कारण नदियां उफान पर, 4000 लोग फंसे

उत्तराखंड के चंपावत व पूर्णागिरि में बारिश से बाढ़, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन। 4000 से ज्यादा लोग फंसे, सभी को सुरक्षित निकाला गया।