World Boxing Cup 2025: निकहत जरीन ने 21 महीने बाद की वापसी, फाइनल में बनाई जगह!

world-boxing-cup-2025-nikhat-zareen-returns-after-21-months

World Boxing Cup 2025: निकहत जरीन ने 21 महीने बाद की वापसी, फाइनल में बनाई जगह!

world boxing cup 2025 निकहत जरीन ने 21 महीने बाद की वापसी फाइनल में बनाई जगह

World Boxing Cup 2025: भारतीय विमेंस मुक्केबाज निकहत जरीन ने एक बार फिर इंटरनेशनल रिंग में शानदार वापसी की। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में 51 किलोग्राम कैटेगरी में निकहत ने सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने उज्बेकिस्तान की गनीवा ग्लूसेवर को हराकर न सिर्फ फाइनल में जगह बनाई, बल्कि 21 महीने बाद अपना पहला इंटरनेशनल मेडल भी लगभग पक्का कर लिया। Read More: IND A vs SA A 3rd ODI 2025: भारत ए साउथ अफ्रीका ए से 73 रन से हारी, लेकिन सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा!

लंबे अतंराल के बाद निकहत को मिली जीत

साल 2024 में हुए स्ट्रैंड्जा मेंमोरियल टूर्नामेंट में निकहत सिल्वर मेडल जीतने के बाद इंटरनेशनल कंपटीशन में मेडल नही जीत पाई थी, उन्हें 2024 पेरिस ओलिंपिक में शुरुआती राउंड में ही बाहर होना पड़ा थी उसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर कम ही टूर्नामेंट का हिस्सा रही। इसकी वजह से उनके कंधे में काफी दर्द था, जिसकी वजह से वो 1 साल तक रिंग से दूर रहीं।

फाइनल में जगह बनाने के बाद निकहत ने जाहिर की खुशी

सेमीफाइनल जीत के बाद निकहत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- “मुझे खुशी है कि पेरिस ओलिंपिक के बाद मेरे पदकों का खाता खुला है. यहां से आगे ही जाना है. मैं यहीं पर विश्व चैंपियन बनी थी और आज मैंने सेमीफाइनल जीता है और अब मैं चीनी ताइपे के खिलाफ फाइनल का इंतजार कर रही हूं।”

अन्य भारतीय मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स भारत के लिए इस बार बेहद सफल रहे हैं। निकहत जरीन के अलावा भारत के कई मुक्केबाजों ने फाइनल में पहुंचकर देश की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

फाइनल में पहुंचने वाले भारतीय बॉक्सर

निकहत का साम चीन की खिलाड़ी गुओ यि शुआन से होगा इसके आलावा जैसमीन लंबोरिया (57 किग्रा),जादुमणि सिंह (50 किग्रा), पवन बर्तवाल (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), हितेश गुलिया (70 किग्रा) समेत कुल 15 भारतीय मुक्केबाज गुरुवार को गोल्ड मेडल के लिए रिंग में उतरेंगे, जो भारत के लिए एक बड़ी सफलता की संभावना को दर्शाता है।

ये प्लेयर्स हुए टूर्नामेंट से बाहर

57 किलो की जैसमीन लंबोरिया ने पूर्व एशियाई युवा चैम्पियन कजाखस्तान की उलजहां सारसेंबेक को 5-0 से हराया था, इसके पहले मैंस 50 किलो सेमीफाइनल में जादुमणि ने ऑस्ट्रेलिया के उमर इजाज को हराया था। वहीं कुछ खिलाड़ियों को जीत मिली तो कुछ टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जैसे - नीरज फोगाट (65 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा) , सुमित कुंडू (75 किग्रा)।

संबंधित सामग्री

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर,राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

राज्य

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर,राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया। विवादों के बीच, अंतरिम प्रशासन संभालेगा विश्वविद्यालय की जिम्मेदारियां।

सतना जिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में घुसा अजगर का बच्चा, मचा हड़कंप

राज्य

सतना जिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में घुसा अजगर का बच्चा, मचा हड़कंप

सतना जिला अस्पताल में प्रसव वार्ड में अजगर के बच्चे के दिखने से अफरा-तफरी मच गई, जिससे सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे।

भोपाल में इंजीनियरिंग का नया नमूना: फुटपाथ बना ‘पिंजरा’, पैदल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

राज्य

भोपाल में इंजीनियरिंग का नया नमूना: फुटपाथ बना ‘पिंजरा’, पैदल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

भोपाल में पीएंडटी चौराहे पर नवनिर्मित फुटपाथ की डिजाइन से पैदल यात्रियों को हो रही है परेशानी, लोहे की रेलिंग और दीवार से आवाजाही बाधित।