भारत बना नंबर वन T20 टीम

भारत फिर बनी T20 की नंबर 1 टीम, आज ZIM को क्लीन स्वीप करने उतरेगी इंडियन टीम

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर ICC T20 रैंकिंग में फिर से नंबर वन स्थान प्राप्त किया।

भारत फिर बनी T20 की नंबर 1 टीम, आज ZIM को क्लीन स्वीप करने उतरेगी इंडियन टीम

भारत बनी नंबर वन T20 टीम

भारतीय टीम एक बार फिर दुनिया की नंबर वन T20 टीम बन चुकी है। ICC T20 रैंकिंग में एक बार फिर टीम ने अपनी बादशाहत हासिल कर ली। जिम्बाब्वे के ख‍िलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 90 रनों से जीतकर अपनी टॉप पोजीशन हासिल की। T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड से 5 मैचों की T20I सीरीज में 0-4 से हारने के बाद ICC T20I टीम रैंकिंग में नंबर 2 पर आ गई थी, लेकिन नंबर 1 रैंकिंग खोने के 2 सप्ताह के अंदर टीम इंडिया फिर से टॉप पर आ गई। 

ZIM को क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम

आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे में खेला जाएगा। मैच शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम की नजर जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने पर होगी। दोनों के बीच अब तक 16 T20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 13 मैच जीते हैं। जिम्बाब्वे को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और यश ठाकुर।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादीवानाशे मरुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026