भारत ने जर्मनी को हराया

Chess Olympiad में भारत की शानदार जीत, जर्मनी को 2.5-1.5 से हराया; मेंस टीम दूसरे स्थान पर

46वें FIDE चेस ओलिंपियाड में भारतीय टीम ने जर्मनी को 2.5-1.5 से हराकर दूसरे स्थान पर पहुंची। गुकेश ने शानदार जीत दर्ज की।

By : शिवम् पांडेय
Chess Olympiad में भारत की शानदार जीत, जर्मनी को 2.5-1.5 से हराया; मेंस टीम दूसरे स्थान पर

भारत ने जर्मनी को हराया

समरकंद। 46वें FIDE चेस ओलिंपियाड के 9वें राउंड में भारतीय मेंस टीम ने जर्मनी को 2.5-1.5 से हरा दिया। मुकाबले में डी. गुकेश ने अलेक्जेंडर डोनचेंको के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारत के 15 मैच-पॉइंट्स हो गए हैं और टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। मेजबान उज्बेकिस्तान 16 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है।

मुश्किल स्थिति में गुकेश ने दिलाई जीत

जर्मनी के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसान नहीं रही। निहाल सरीन की बाजी ड्रॉ रही, जबकि आर. प्रज्ञानानंद और अर्जुन एरिगैसी के मुकाबले भी बराबरी पर खत्म हुए। इस बीच गुकेश की बाजी में भी उनकी स्थिति कुछ समय के लिए कमजोर नजर आई। हालांकि भारतीय ग्रैंडमास्टर ने दबाव में खेल जारी रखा। डोनचेंको की एक गलती का फायदा उठाते हुए गुकेश ने स्थिति अपने पक्ष में कर ली और जीत दर्ज की। गुकेश की इस जीत के साथ भारत ने जर्मनी के खिलाफ मुकाबला 2.5-1.5 से अपने नाम कर लिया।

उज्बेकिस्तान ने अमेरिका को हराया

9वें राउंड में मेजबान उज्बेकिस्तान ने अमेरिका को मात दी। मुकाबले में नोदिरबेक याकुबोव ने हंस नीमन के खिलाफ जीत हासिल की। इस जीत के साथ उज्बेकिस्तान 16 मैच-पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। भारत के अलावा उज्बेकिस्तान की दूसरी टीम और आर्मेनिया के भी 15-15 मैच-पॉइंट्स हैं। ऐसे में शीर्ष स्थान के लिए मुकाबला कड़ा बना हुआ है।

विमेंस टीम की भी शानदार जीत

भारतीय विमेंस टीम ने भी 9वें राउंड में उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया। इस जीत के बाद भारतीय टीम के 15 मैच-पॉइंट्स हो गए हैं। चीन 17 पॉइंट्स के साथ तालिका में पहले स्थान पर है। भारत की ओर से दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल ने अपनी-अपनी बाजियां जीतीं। बी. सविता श्री का लगातार सात जीत का सिलसिला ड्रॉ के साथ रुक गया। उन्होंने गुइल्डोना करीमोवा के खिलाफ बाजी बराबरी पर खत्म की। कोनेरू हंपी का मुकाबला भी ड्रॉ रहा।

अगले राउंड में अलग-अलग मुकाबले

टूर्नामेंट में अब सिर्फ दो राउंड बाकी हैं। अगले राउंड में भारतीय मेंस टीम का मुकाबला उज्बेकिस्तान की दूसरी टीम से होगा। वहीं, विमेंस टीम चीन के खिलाफ बोर्ड पर उतरेगी।
 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर