Sri Lanka Try Series Final: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच चल रहा है। यह मैच दांबुला में खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करने उतरी इंडियन टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले के जादू से रन बिखेर रहें हैं। उन्होंने 11 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है। यह फिफ्टी लिस्ट A क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक है।
शतक लगाने से चूके वैभव
वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले के जादू से रन बिखेर रहें हैं। उन्होंने 11 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी है। यह फिफ्टी लिस्ट A क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक है। इसके पहले इस फॉर्मेट सबसे तेज फिफ्टी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने ठोकी थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल गेंद में फिफ्टी लगाई थी। इस टूर्नामेंट में वैभव 29 गेंद में 94 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
इनके अलावा प्रियांश आर्या 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ टीम 21 ओवर के बाद 2 विकेट गवांकर 193 रन बना चुकी हैं। वहीं तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं।
श्रीलंका और भारत का लीग स्टेज में सफर
लीग स्टेज में दोनों टीमों के सफर की बात करें तो श्रीलंका-ए टीम ने 4 मैचों में से 3 मैच में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। वहीं भारत-ए टीम ने 4 मैचों में 2 मैच में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचा। जबकि ट्राई - सीरीज की तीसरी टीम अफगानिस्तान-ए इस लीग से बाहर हो चुकी है।
कहां देख सकते हैं मैच
इस फाइनल मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी।
प्लेइंग-XI
भारत-ए
वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।
श्रीलंका-ए
निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, वनुजा सहान, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन।