भारतीय शटलर्स का शानदार प्रदर्शन

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिसा-गायत्री क्वार्टर फाइनल में, जापानी जोड़ी को दी मात

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने विमेंस डबल्स क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पीवी सिंधु, आयुष शेट्टी, सात्विक-चिराग और ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो भी आज कोर्ट में उतरेंगे।

By : शिवम् पांडेय
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिसा-गायत्री क्वार्टर फाइनल में, जापानी जोड़ी को दी मात

भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को 39वीं सीड भारतीय जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की 7वीं सीड रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हराया।

अमेरिकी जोड़ी को भी हराया

इससे पहले राउंड ऑफ 32 में त्रिसा-गायत्री ने अमेरिका की 16वीं सीड लॉरेन लाम और एलीसन ली को 21-15, 21-12 से शिकस्त दी थी। भारतीय जोड़ी लगातार दो मुकाबले सीधे गेम में जीतकर अंतिम-8 में पहुंची है।

सिंधु के सामने चीन की वांग झी यी

विमेंस सिंगल्स में आज पीवी सिंधु राउंड ऑफ 16 में चीन की वांग झी यी के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगी। यह मुकाबला शाम 5:10 बजे से शुरू होगा। सिंधु ने राउंड ऑफ 32 में कनाडा की वेन यू झांग को 21-16, 21-17 से हराया था। दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु के सामने अब चीन की मजबूत खिलाड़ी की चुनौती होगी।

आयुष शेट्टी का अल्वी फरहान से मुकाबला

मेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 में आयुष शेट्टी का सामना इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से होगा। आयुष ने पिछले राउंड में श्रीलंका के दमिंदु अबिविक्रमा को 21-8, 21-10 से हराया था। इससे पहले आयुष ने वर्ल्ड नंबर-1 और डिफेंडिंग चैंपियन चीन के शी यू ची को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। ऐसे में उनसे एक और मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

सात्विक-चिराग भी एक्शन में

मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला मलेशिया के जुनैदी अरिफ और रॉय किंग याप से होना है। भारतीय जोड़ी को पिछले राउंड में स्कॉटलैंड के एलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल के खिलाफ वॉकओवर मिला था।

ध्रुव-तनिषा के सामने चीनी जोड़ी

मिक्स्ड डबल्स के राउंड ऑफ 16 में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की जोड़ी चीन के गुओ शिन वा और चेन फांग हुई से भिड़ेगी। ध्रुव-तनिषा ने पिछले मुकाबले में मकाऊ के लियोंग लोक चोंग और एन वेंग ची को 21-11, 21-11 से हराया था।

आज भारत के चार मुकाबले

वर्ल्ड चैंपियनशिप में आज भारत के चार मुकाबले होने हैं। इनमें पीवी सिंधु, आयुष शेट्टी, सात्विक-चिराग और ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो की जोड़ियां शामिल हैं। त्रिसा-गायत्री की क्वार्टर फाइनल में एंट्री के बाद भारतीय खिलाड़ियों की नजरें अब अगले दौर में जगह बनाने पर हैं।
 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर