IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार

राजस्थान की हार के बावजूद वैभव का शतक

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के 103 रनों की पारी के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

ipl 2026 वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार

SRH vs RR |

वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। IPL 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने RR को 5 विकेट से मात दी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। 

ईशान-अभिषेक की फिफ्टी

229 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही SRH ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 74 और अभिषेक शर्मा ने 57 रन की पारियां खेलीं। नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासन ने 29 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स से जोफ्रा आर्चर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। 

वैभव ने लिया बदला

इससे पहले RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 103 रन ठोके। उन्होंने 36 गेंदों में अपना दूसरा IPL शतक लगाया। वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। वहीं ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। इस मैच में वैभव ने प्रफुल हिंगे से बदला लिया। उनके ओवर में वैभव ने 4 चार छक्के जड़े। सूर्यवंशी ने 37 गेंद में 103 रन की पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए। IPL  इतिहास में तीसरा सबसे तेज है। दूसरे स्थान पर भी उनका ही नाम है। 

Playing 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा।

इम्पैक्ट सब- रवि बिश्नोई।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट सब- ट्रैविस हेड।

संबंधित सामग्री

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

खेल

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

तीसरे वनडे मैच के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया। यह मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत ने अब तक ट्राई सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई है।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी  भिड़ंत!

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी भिड़ंत!

19 जून को न्यूजीलैंड और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच T20 विश्व कप 2026 का मैच साउथम्पटन में खेला जाएगा।

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

खेल

WI ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में SCO को 7 रन से हराया

वेस्टइंडीज विमेंस टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को 7 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला गया।

Women's T20 विश्व कप 2026 में WI और SCO होंगी आमने-सामने

खेल

Women's T20 विश्व कप 2026 में WI और SCO होंगी आमने-सामने

वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड आज लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर T20 वर्ल्ड कप मैच में भिड़ेंगे। दोनों टीमें इस सीजन में अपने पहले मैच जीत चुकी हैं।

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

खेल

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

भारत ने लखनऊ में खेले गए वनडे मैच में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया। गिल और ईशान के शतक से भारत ने 402 रन बनाए।