किंग कोहली ने तूफानी पारी खेलते हुए IPL में 800 चौके किए पूरे, GT को मिली 5 विकेट से करारी हार!

RCB Defeats GT in IPL 2026

किंग कोहली ने तूफानी पारी खेलते हुए IPL में 800 चौके किए पूरे, GT को मिली 5 विकेट से करारी हार!

In IPL 2026, RCB clinched their fifth win by defeating GT by 5 wickets in Bengaluru, with Virat Kohli playing a stellar innings.

किंग कोहली ने तूफानी पारी खेलते हुए ipl में 800 चौके किए पूरे gt को मिली 5 विकेट से करारी हार

किंग कोहली ने तूफानी पारी खेलते हुए IPL में 800 चौके किए पूरे, GT को मिली 5 विकेट से करारी हार! |

RCB vs GT Match Result: IPL-2026 का 34वें मुकाबले में शानदार परफॉर्मेंस करते हुए RCB ने  गुजरात को 5 विकेट से हराकर सीजन की पांचवी जीत दर्ज कर ली। 24 अप्रैल को यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट गवाकर 205 रन का स्कोर खड़ा किया।  वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम ने 18.5 गेंद में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

किंग कोहली की तूफानी पारी, बनाए कई रिकॉर्ड

टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम की ओर से जैकब बेथल 14 रन बनाकर आउट हो गए और चेज मास्टर किंग कोहली ने धुंआधार पारी खेलते हुए 44 गेंद में 81 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहें। इसी के साथ उन्होंने IPL में 800 चौके पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले इस लीग में पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

साथ ही साथ उन्होंने 300 छक्के भी पूरे किए और IPL में ऐसा करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें इस शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए।

RCB टीम के धुंआधार पारी

विराट कोहली के अलावा टीम से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में 55 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 2 चौके लगाए। इसके बाद टीम के कप्तान 8 रन और जितेश शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन क्रुणाल पांड्या की 23 रन की तेजतर्रार पारी ने टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 12 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाए।

इसी के साथ RCB टीम पॉइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है और GTसातवें स्थान पर बनी हुई है।

GT टीम की शुरुआत शानदार, लेकिन मिली हार

पहले बल्लेबाजी करते हुए GT टीम से शानदार बल्लेबाजी करते हुए सुदर्शन ने इस सीजन की अपनी दूसरी फिफ्टी लगाई। 13वें ओवर में सुयश शर्मा ने गुजरात को झटका देते हुए शुभमन गिल को आउट कर दिया। गिल 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सुदर्शन के 2000 रन पूरे 

साईं सुदर्शन ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 58 गेंद में 100 रन बनाए। 11 चौके और पांच भी लगाए। लेकिन फिर भी गुजरात को हार का सामना करना पड़ा। जोस 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे।  इस पारी के दौरान 72 रन बनाते ही उन्होंने IPL में 2000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने सिर्फ 47 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जो सबसे तेज है। इससे पहले क्रिस गेल ने 48 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल।

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा।

संबंधित सामग्री

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

खेल

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मैच का आयोजन आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है।

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

खेल

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच आज एजबेस्टन स्टेडियम में होगा। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के खेलने पर संशय है।

IND Vs AFG 1st ODI:  पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

खेल

IND Vs AFG 1st ODI: पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोटिल होने की वजह से खेल से बाहर।

कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए King Kohli

खेल

कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए King Kohli

Indian cricket star Virat Kohli will miss the upcoming ODI series against Afghanistan due to a hamstring injury, as confirmed by BCCI sources.

बेंगलुरु में VIP मूवमेंट: प्रेगनेंट पत्नी के साथ ट्राफिक में फंसा पति सड़क पर बैठा

देश-विदेश

बेंगलुरु में VIP मूवमेंट: प्रेगनेंट पत्नी के साथ ट्राफिक में फंसा पति सड़क पर बैठा

बेंगलुरु में विशेष VIP मूवमेंट के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिससे एक प्रेग्नेंट महिला समेत कई लोग परेशान हुए।