Sachin Tendulkar 53th Birthday: सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन आज, जानिए उनके रिकॉर्ड्स...

Sachin Tendulkar Celebrates 53rd Birthday

Sachin Tendulkar 53th Birthday: सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन आज, जानिए उनके रिकॉर्ड्स...

Indian cricket icon Sachin Tendulkar celebrates his 53rd birthday, remembered for his record-breaking international career and earning the Bharat Ratna.

sachin tendulkar 53th birthday सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन आज जानिए उनके रिकॉर्ड्स

Sachin Tendulkar 53th Birthday: सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन आज, जानिए उनके रिकॉर्ड्स... |

Sachin Tendulkar 53th Birthday: क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर और सबसे चमकते सितारों में से एक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का आज 53वां जन्मदिन हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई महाराष्ट्र के मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिताका नाम सचिन रमेश तेंदुलकर था,  वे एक प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि थे। इसके अलावा, रमेश तेंदुलकर एक प्रोफेसर के रूप में भी कार्य करते थे। उन्होंने 24 साल के शानदार करियर में अटूट रिकॉर्ड बनाए हैं।

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर मशहूर

सचिन तेंदुलकर को  क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता हैं। वह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित होने वाले पहले और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। आज हम सचिन तेंदुलकर से जुड़ी बाते आपको बताएंगे।

एक जोड़ी कपड़े में करते थे प्रेक्टिस

क्रिकेट करियर की शुरुआत में सचिन के पास प्रैक्टिस के लिए केवल एक जोड़ी कपड़े होते थे। वो सुबह अभ्यास करने के बाद वही कपड़े धोकर दोबारा शाम की प्रैक्टिस में पहनते थे। कभी-कभी गीली जेबों के साथ ही मैदान में उतरना पड़ता था। वो मुंबई के शिवाजी पार्क में कोच रमाकांत आचरेकर के मार्गदर्शन में घंटों अभ्यास करते थे। 

करियर की शुरुआत 

सचिन अपनी हर सीरीज या विदेश दौरे से पहले सचिन शिवाजी पार्क के गणेश मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर, और आचरेकर सर का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते थे। यह उनकी विनम्रता और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है।

सबसे लंबा वनडे करियर 

सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 15 नवंबर 1989 को मात्र 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में की थी। इसी के साथ वह भारत के सबसे युवा टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने।

वहीं साल 2011 में संयास ले लिया। यह वहीं साल था, जब इंडिया ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। वनडे में सचिन का सबसे लंबा 22 साल और 91 दिन तक का अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर रहा है। उनके बाद बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम हैं, जिनका करियर 18 साल 92 दिन का रहा।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक का रिकॉर्ड 

सचिन तेंदुलकर दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 सेंचुरी लगाई हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 51 शतक लगाएं हैं, अभी तक यह रिकॉर्ड कोई नहीं बना पाया। तो वहीं वनडे में 49 शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया, इस रिकार्ड को विराट कोहली ने तोड़ दिया है। वो वनडे में 50 से ज्यादा शतक लगा चुके हैं।  

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन – 34,357 रन

सचिन तेंदुलकर ने 1989-2013 तक के अपने शानदार करियर में 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसमें उन्होंने 34,357 रन बनाए हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड उन्होंने 200 टेस्ट, 463 वनडे और एक T20 इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए बनाए हैं। जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल हैं। सचिन के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं जिनके नाम 28,016 रन हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

सचिन ने अपने 463 वनडे मैचों के करियर में कुल 62 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता। यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।  इस सूची में सचिन तेंदुलकर (62) पहले और सनथ जयसूर्या (48) दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद विराट कोहली है, उन्होंने वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में 45 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' (Man of the Match) का अवॉर्ड जीता है। 

50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड

सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 264 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, जिसमें 100 सेंचुरी और 164 हाफ सेंचुरी लगाई थी। उन्होंने वनडे में 145 बार और टेस्ट मैच में 119 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाए हैं।

24 मई 1995 में सचिन की हुई थी शादी 

सचिन तेंदुलकर ने 24 मई 1995 को अंजलि मेहता से शादी की थी। अंजलि उनसे 6 साल बड़ी हैं और एक शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। सचिन और अंजलि की पहली मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी, जब सचिन इंग्लैंड से वापस आ रहे थे। अंजलि अपनी मां को रिसीव करने गई थीं। दोनों ने लगभग 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया फिर उन्होंने 24 मई 1995 को शादी कर ली।

सचिन और अंजलि के दो बच्चे हैं, बेटी सारा तेंदुलकर और बेटा अर्जुन तेंदुलकर।


 

संबंधित सामग्री

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे  3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

खेल

Womens T20 WC 2026: आज खेले जाएंगे 3 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन महत्वपूर्ण मैच होंगे। ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, और इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

खेल

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मैच का आयोजन आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है।

NZ W Vs IRE W T20 WC 2026: न्यूजीलैंड महिला टीम ने आयरलैंड को 4 रन से हराया

खेल

NZ W Vs IRE W T20 WC 2026: न्यूजीलैंड महिला टीम ने आयरलैंड को 4 रन से हराया

T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराकर जीत दर्ज की। साउथम्पटन में खेले गए मैच में गेबी और ओरला की शानदार फिफ्टी के बावजूद आयरलैंड हार गई।

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

खेल

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

तीसरे वनडे मैच के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया। यह मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत ने अब तक ट्राई सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई है।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी  भिड़ंत!

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी भिड़ंत!

19 जून को न्यूजीलैंड और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच T20 विश्व कप 2026 का मैच साउथम्पटन में खेला जाएगा।