ENG W VS IND w T20 Wc: Womens T-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में मेजबान टी इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज किया। इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रन से करारी शिकस्त दी। यह मैच बर्मिंघम में खेला गया, जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 20 ओवर में 1 विकेट गवांकर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम 20 ओवर में 132 रन बनाकर सिमट गई।
डैनी व्याट का शानदार शतक
इंग्लैंड की ओर से ओपनिंग करने उतरी डैनी व्याट ने बच्चे को जन्म देने के बाद पहला शतक ठोका। उन्होंने 62 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 105 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के लिए t-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली दूसरी महिला बल्लेबाज बन गईं है। उनकी पारी के दम पर टीम 219 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। वहीं डैनी वायट-हॉज को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

इनके अलावा टीम से एमी जोनस ने 53 रन और नैट साइवर-ब्रंट ने 46 रनो की पारी खेली।
फ्रेया केम्प का धमाकेदार डेब्यू
इंग्लैंड की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज 21 साल की फ्रेया केम्प ने अपने T-20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में कमाल कर दिया। इस मैच में उन्होंने 4 विकेट चटकाएं। वहीं चार्ली डीन और सोफी ने 2-2 विकेट लिए।

132 पर सिमटी श्रीलंका टीम
टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत ही खराब रही और लगातार विकेट गिरते चले गए। कप्तान चमारी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उसकी शुरुआत खराब रही और लगातार विकेट गिरते रहे। टीम से निलाक्षी डी ने सबसे ज्याद 39 रन और हर्षिता ने 29 रन, काविशा डिलहरी 19 रन बनाकर आउट हो गई। इसके अलावा कोई भी प्लेयर 10 रन भी नहीं बना पाई। इसी के साथ श्रीलंका टीम 132 पर सिमट गई।