भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

भारत ने एकदिवसीय मैच में अफगान को हराया

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

पहले वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। शुभमन गिल और गुरबाज की बल्लेबाजी ने मैच की दिशा तय की। मैच धर्मशाला में खेला गया।

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ली |

IND Vs AFG ODI Match Result: 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त हासिल की। यह मैच HPCA स्टेडियम (धर्मशाला) में खेला गया, जहां इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान टीमने 24.5 ओवर में 194 रन बनाकर सिमट गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट गवांकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

बारिश की वजह से 25-25 ओवर का हुआ मैच

धर्मशाला में सुबह से बारिश हो रही थी। इस वजह से मैच की शुरुआत देर से हुई। पहले मैच 1:30 बजे से शुरु होना था। लेकिन फिर लगातार बारिश के चलते 5:45 बजे से मैच शुरु हुआ। मैच के ओवर 25 कर दिया। 

वहीं इस वनडे मैच से चोट की वजह से विराट कोहली और हार्दिक पंड्या बाहर हो चुके हैं। हालांकि हिटमैन इस मैच में खेलते नजर आएंगे।

गुरबाज का शानदार शतक, फिर भी हारी टीम

अफगानिस्तान की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान टीम की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे रहमानुलाह गुरबाज ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली। और टीम के स्कोर को 194 तक पहुंचाया। टीम से शाहिदी ने 27 रन, ओमरजाई ने 26 रन बनाए। बाकी कोई भी खिलाड़ी 10 का स्कोर भी पार नहीं कर सका।

शुभमन की धमाकेदार बल्लेबाजी

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। टीम की ओर से शुभमन गिल ने 66 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। इसी के साथ शुभमन ने वनडे मैच 3000 रन पूरे किए।

इनके अलावा रोहित शर्मा 16 रन, ईशान किशन 34 रन, श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं केएल राहुल 39 रन बनाकर नाबाद रहें। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा।

गुरनूर और हर्ष ने डेब्यू में किया कमाल

भारत की ओर से वनडे मैच में हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने डेब्यू किया। दोनों ने अपने डेब्यू मैच में 3-3 विकेट चटकाएं। इसके अलावा अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को 2-2 विकेट मिले। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान

इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान शरीफी।

संबंधित सामग्री

T20 वर्ल्ड कप 2026: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। कैंपबेल ने नाबाद 90 रन बनाये, जबकि एलेने ने 4 विकेट लिए।

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

खेल

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच आज एजबेस्टन स्टेडियम में होगा। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के खेलने पर संशय है।

प्री-मानसून का प्रहार: UP में 5 की मौत, MP में एंबुलेंस पर गिरा पेड़, कई राज्यों में भारी बारिश 

देश-विदेश

प्री-मानसून का प्रहार: UP में 5 की मौत, MP में एंबुलेंस पर गिरा पेड़, कई राज्यों में भारी बारिश 

उत्तर प्रदेश में 5 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश में एंबुलेंस पर पेड़ गिरने से नुकसान। 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी।

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

राज्य

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई नवाचारों और शिक्षा नीति में सुधारों की चर्चा हुई।