भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India Announces 2026 Cricket Squad

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान |

India Test ODI Squad 2026: भारतीय टीम की अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेले जाने मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को शामिल नहीं किया गया, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है। 

बता दें कि, विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान किशान की टीम में 3 साल बाद वापसी हुई हैं। उन्होंने आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेला था। वहीं वनडे टीम में रोहित शर्मा और किंग कोहली को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

टीम में इन लोगों को किया शामिल 

टीम में पहली बार इन प्लेयर को शामिल किया गया है। उनके नाम लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार इंडियन टीम में जगह दी गई है। तीनों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, इसके दम पर ही उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई।

अफगानिस्तान से 6 जून को होगा मुकाबला

भारतीय टीम का अफगानिस्तान की टीम के साथ 1 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलेगी। इसके लिए अफगानिस्तान टीम 6 जून को भारत दौरे पर आएगी। वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में 14, 17 और 20 जून को होंगे।

रोहित-हार्दिक फिट होंगे तो ही खेलेंगे

IPL मैच के दौरान हिटमैन और  हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे। इस वजह से उनके खेलने में आशंका बनी हुई है। हालांकि रोहित शर्मा ने वापसी कर ली है और वे मुंबई के लिए बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैच खेल रहे हैं। लेकिन हार्दिक पांड्या ने अब तक वापसी नहीं की। दोनों प्लेयर को वनडे टीम की स्क्वॉड में शामिल किया गया।  

भारतीय टेस्ट टीम का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।

भारतीय वनडे टीम का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।


 

संबंधित सामग्री

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया

खेल

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया

India's U18 men's hockey team defeated defending champions Japan 4-1 to win their third U18 Hockey Asia Cup title.

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने SAFF Women’s Championship 2025 का खिताब जीता

खेल

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने SAFF Women’s Championship 2025 का खिताब जीता

India's women's football team secures the SAFF Championship by defeating Bangladesh 3-1, capturing the title for the sixth time in Goa.

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

राज्य

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को बताया देश का भविष्य।

Bhanu Saptami 2026: सूर्य देवता का दिन, इस दिन भूलकर न करें ये गलतियां!

सनातन

Bhanu Saptami 2026: सूर्य देवता का दिन, इस दिन भूलकर न करें ये गलतियां!

Bhanu Saptami on June 7, 2026, is considered auspicious for boosting confidence, social status, and career success through dedicated Sun worship.

CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

राज्य

CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में भारत-LAC ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 का उद्घाटन किया, जिससे भारत और लैटिन अमेरिका के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।