GT vs RCB IPL Final Result: RCB ने लगातार दूसरी बार IPL के खिताब पर जमाया कब्जा

RCB Wins IPL 2026 Final

GT vs RCB IPL Final Result: RCB ने लगातार दूसरी बार IPL के खिताब पर जमाया कब्जा

In the IPL 2026 final, RCB defeated GT by easily chasing a target of 156 runs, marking their second consecutive IPL title victory.

gt vs rcb ipl final result rcb ने लगातार दूसरी बार ipl के खिताब पर जमाया कब्जा

GT vs RCB IPL Final Result: RCB ने लगातार दूसरी बार IPL के खिताब पर जमाया कब्जा |

GT vs RCB IPL Final Result: IPL 2026 के 19वें सीजन के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को मात देकर लगातार दूसरी बार IPL के खिताब को अपने नाम किया। यह मैच गुहावटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया, जहां RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी GT टीम 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 155 रन का स्कोर बनाया, जिसे RCB ने आसानी से हासिल कर शानदार जीत दर्ज कर ली।

किंग कोहली की धुंआधार पारी

किंग कोहली ने 25 गेंद में IPL की पांचवी फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन में 600 से ज्यादा रन बना लिए। 

16वें ओवर में किंग कोहली के 37 गेंद में 63 रन थे, तभी शुभमन ने कैच पकड़ा, अंपायर ने आउट भी दे दिया। लेकिन किंग कोहली ने कहा आउट नहीं है। फिर वापस चेक किया गया तो कैच के दौरान गेंद ग्राउंड पर टच हुई थी। और किंग नॉटआउट करार दिए गए। और फिर गेमचेंजर ने रन चेज करते हुए टीम को जीत दिला ही दी।

RCB की पारी 

टारगेट का पीछा करने उतरी RCB टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली बल्ले बाजी करने उतरे। टीम ने 8.5 ओवर के बाद 4 विकेट गवां दिए। तब टीम का स्कोर 91 रन था। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंद में 32, देवदत्त पडिक्कल 1, रजत पाटीदार 15 और क्रुणाल पंड्या 1 रन बनाकर आउट हुए। फिर टिम भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। फिर किंग कोहली और जितेश शर्मा ने कमान संभाली और IPL 2026 का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

GT की शुरुआत खराब 

पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टीम से सबसे ज्यादा सुंदर ने शान गाप नाबाद 50 रन की पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल 12 रन और साई सुदर्शन 10  रन जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद निशांत सिंधु 20 रन, जोस बटलर 19  रन, अरशद खान 15 रन और राहुल तेवतिया 7 रन  बनाकर आउट। कोई भी प्लेयर बड़ी पारी नहीं खेल सके। टीम 20 ओवर में महज 155 का ही स्कोर खड़ा कर सकी। 

RCB की ओर से  रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाएं। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट ऑप्शंस - प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम।

इम्पैक्ट ऑप्शंस - वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।


 


 

संबंधित सामग्री

IPL फाइनल हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा टला, बीच सड़क धुआं छोड़ने लगी टीम बस

खेल

IPL फाइनल हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा टला, बीच सड़क धुआं छोड़ने लगी टीम बस

IPL 2026 फाइनल हारने के बाद, गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठा, सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाला गया।

बेंगलुरु ने दूसरी बार IPL खिताब जीता, GT को 5 विकेट से हराया, विराट 75 रन बनाकर रहे नाबाद

खेल

बेंगलुरु ने दूसरी बार IPL खिताब जीता, GT को 5 विकेट से हराया, विराट 75 रन बनाकर रहे नाबाद

बेंगलुरु ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात को हराया। विराट कोहली ने नाबाद 75 रन बनाए, जबकि गुजरात ने 155 रन बनाए।

RCB Vs GT IPL 2026: RCB और GT के बीच होगा फाइनल मुकाबला!

खेल

RCB Vs GT IPL 2026: RCB और GT के बीच होगा फाइनल मुकाबला!

The IPL 2026 final between Royal Challengers Bangalore and Gujarat Titans is set to take place at Barsapara Stadium in Guwahati at 7:30 PM.

बॉबी  देओल और बिग बी ने की Vaibhav Suryavanshi की तारीफ

खेल

बॉबी देओल और बिग बी ने की Vaibhav Suryavanshi की तारीफ

Bollywood legends Amitabh Bachchan and Bobby Deol praised young cricketer Vaibhav Suryavanshi for his exceptional performance in IPL 2026.

बॉबी  देओल और बिग बी ने की सूर्यवंशी की तारीफ

मनोरंजन

बॉबी देओल और बिग बी ने की सूर्यवंशी की तारीफ

Bollywood legends Amitabh Bachchan and Bobby Deol praised young cricketer Vaibhav Suryavanshi for his exceptional performance in IPL 2026.