5 September Hindi Movie Poster Launch: उत्तराखंड के मुखिया ने लॉन्च किया हिंदी फ...

5-september-hindi-movie-poster-launch-uttarakhand-cm

5 September Hindi Movie Poster Launch: उत्तराखंड के मुखिया ने लॉन्च किया हिंदी फिल्म ‘5 सितम्बर’ का पोसस्टर

5 september hindi movie poster launch उत्तराखंड के मुखिया ने लॉन्च किया हिंदी फिल्म ‘5 सितम्बर’ का पोसस्टर

यह फिल्म उत्तराखंड की वादियों में फिल्माई गई है

5 September Hindi Movie Poster Launch:  खबर उत्तराखंड से है जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप में हिंदी फिल्म ‘5 सितम्बर’ का पोस्टर लॉन्च किया। बतादें कि यह फिल्म पूरी तरह से उत्तराखंड की वादियों में फिल्माई गई है और इसमें राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभा को बड़े पर्दे पर उतारने का प्रयास किया गया है। फिल्म का निर्देशन कुनाल शमशेर मल्ला ने किया है... जबकि इसमें संजय मिश्रा, बृजेन्द्र काला जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी अभिनय किया है।

फिल्म नीति से बढ़ रहा है फिल्ममेकर्स का रुझान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अब फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार ने फिल्म नीति के अंतर्गत फिल्म निर्माताओं को हर संभव सहायता प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इसका उद्देश्य न केवल फिल्म उद्योग को आकर्षित करना है, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और नई संभावनाएं भी प्रदान करना है। read more: मानसून ने दिखाय दम, राजधानी समेत 15 जिलों में यलो अलर्ट

स्थानीय प्रतिभा को मिलेगा मंच

मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि "5 सितम्बर" जैसी फिल्में स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सशक्त माध्यम बनती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति, बोली-बानी और जीवनशैली को दर्शाया जाना राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

धामी ने यह भी कहा कि इस तरह की फिल्मों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड की सुंदरता को देश-दुनिया के सामने लाने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाए गए प्राकृतिक दृश्य राज्य की खूबसूरती को दर्शकों के दिल तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

फिल्म टीम को शुभकामनाएं

5 September Hindi Movie Poster Launch: मुख्यमंत्री ने ‘5 सितम्बर’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में सफल रहेगी। इस अवसर पर फिल्म के प्रमुख कलाकार संजय मिश्रा, बृजेन्द्र काला, ऋषभ खन्ना, भुवन खन्ना और दीपराज राणा भी उपस्थित रहे। फिल्म की कहानी, अभिनय और निर्देशन की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। read more: आगे मॉम, पीछे 4 बच्चे…’ सिवनी के जंगल में बाघिन की नाइट वॉक

संबंधित सामग्री

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

जुर्म गाथा

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

राजकोट के शापर-वेरावल क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यवसायी के घर में देर रात घुसकर करोड़ों रुपये की लूट की।

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- &quotकांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं&quot

राज्य

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- "कांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं"

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा शासन में पेपर लीक की घटनाएं बढ़ी हैं और विवादों में घिरे भर्ती बोर्ड को भंग करने की कार्रवाई की गई।

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

राज्य

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

ग्वालियर में 8 वर्षीय बच्ची चोरी के शक में पड़ोसी द्वारा पिटाई से मर गई। पड़ोसी दंपत्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया, पत्नी फरार।

भोपाल में JEE की तैयारी कर रहा छात्र लापता, मोबाइल और सामान घर पर छोड़कर हुआ गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

राज्य

भोपाल में JEE की तैयारी कर रहा छात्र लापता, मोबाइल और सामान घर पर छोड़कर हुआ गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल से JEE की तैयारी कर रहा छात्र कृष धाकड़ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता। पुलिस और परिवार ने तलाशी अभियान शुरू किया।

दमोह में दर्दनाक हादसा: कीटनाशक मिले गेहूं की दुर्गंध से 4 भाई-बहन बेहोश, 5 वर्षीय मासूम की मौत, 3 की हालत गंभीर

राज्य

दमोह में दर्दनाक हादसा: कीटनाशक मिले गेहूं की दुर्गंध से 4 भाई-बहन बेहोश, 5 वर्षीय मासूम की मौत, 3 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के दमोह में कीटनाशक दवा मिश्रित गेहूं से निकली जहरीली गैस के कारण एक बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं।