अखिलेश का योगी पर तंज, बोले - हमने 2 चूल्हे मंगवा लिए है

akhilesh-yadav-yogi-adityanath-two-stoves-remark-up-politics

अखिलेश का योगी पर तंज, बोले - हमने 2 चूल्हे मंगवा लिए है

अखिलेश का योगी पर तंज बोले - हमने 2 चूल्हे मंगवा लिए है

Akhilesh on Yogi: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा- CM धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं। हमारी विधायक (पूजा पाल) को गुमराह कर लेकर चले गए। बताइए, हम कहां FIR कराएं।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव

योगी धुरंधर मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा- महिला थीं, इसलिए पहले निकाला नहीं गया। बाद में मजबूरी में निकालना पड़ा। ये बयान इसलिए दिए जा रहे हैं कि कहीं से टिकट मिल जाए। बता दे, 24 मार्च को पूजा पाल ने कहा था कि CM योगी धुरंधर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया का अंत किया।

 MOU पर सवाल

सपा प्रमुख अखिलेश ने सरकार के साइन किए गए MOU पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि MOU का कोई वित्तीय आधार नहीं है। सभी MOU की जांच कराई जाए। AI के नाम पर भी सरकार भ्रम फैला रही है। एक कंपनी की बात हो रही है, वह 2025 में बनी और उसकी वेबसाइट 2026 में। 5% इंसेंटिव से ही पूरा मामला सामने आ गया।

Akhilesh on Yogi: चूल्हे बनवा लिए

गैस किल्लत को लेकर अखिलेश ने कहा- हमने मिट्‌टी के 2 चूल्हे बनवा लिए हैं। अपने यहां लकड़ी और कोयले से खाना बनाने का भी इंतजाम कर लिया है। एक महीने दिक्कत और रही तो सबको ऐसा ही करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे व्यापारियों को है जो गैस पर चाट, समोसा, मोमोज आदि बेचते थे।

अखिलेश ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - राम ना करे कि मेरे देश को मोदी-योगी जैसा नेता मिले।

संसद में ड्रेस कोड

अखिलेश यादव ने संसद में ड्रेस कोड पर कहा- क्या नेकर पहन कर जाएं? उन्होंने खुद नेकर छोड़ दिया और पैंट पहनते हैं। अगर BJP के सभी लोग नेकर पहन कर आ जाएं तो हम भी पहन कर आ जाएंगे। साथ ही अखिलेश ने घोषणा की कि लखनऊ में रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की मूर्ति लगाकर उन्हें सोने के सिंहासन पर बैठाने का काम किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।