हरिद्वार में शाह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM ने किया निरीक्षण, प्रशासन मुस्तैद

amit-shah-haridwar-visit-cm-dhami-preparations-inspection

हरिद्वार में शाह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM ने किया निरीक्षण, प्रशासन मुस्तैद

हरिद्वार में शाह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज cm ने किया निरीक्षण प्रशासन मुस्तैद

Amit Shah Haridwar Visit: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

CM ने किया निरीक्षण

DM-SSP ने लिया जायजा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कल प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को देखते हुए देहरादून प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए DM सविन बंसल और SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने डोईवाला से लेकर हरिद्वार सीमा तक के सुरक्षा घेरे और व्यवस्थाओं का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह के अल्प विश्राम और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के लिए रायवाला स्थित होटल गॉडविन को केंद्र बनाया गया है। 

[caption id="attachment_139189" align="alignnone" width="1312"]DM-SSP ने लिया जायजा DM-SSP ने लिया जायजा[/caption]

प्रशासन की पैनी नजर

इस दौरान होटल प्रबंधन को तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने और विद्युत विभाग को बैकअप जेनसेट तैयार रखने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग से आज शाम तक सभी आवश्यक सेफ्टी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने को कहा। लिफ्ट, एयर कंडीशनिंग, ग्रीन रूम और मीटिंग हॉल की कार्यक्षमता को परखा गया ताकि प्रोटोकॉल में कोई कमी न रहे। प्रशासन ने न केवल कार्यक्रम स्थल बल्कि होटल तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर भी पैनी नजर रखी है।

[caption id="attachment_139188" align="alignnone" width="1321"]लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग से सभी आवश्यक सेफ्टी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने को कहा। लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग से सभी आवश्यक सेफ्टी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने को कहा।[/caption]

Amit Shah Haridwar Visit: DM के निर्देश

DM ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संपर्क मार्ग पर सुरक्षा और यातायात नियंत्रण सुदृढ़ हो। पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए ताकि आम जनता को असुविधा न हो। ​पूरे रूट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। बता दे कि कल शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार में पिछले 4 वर्षों के दौरान उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने वाली एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।