CM भजनलाल ने की PM मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा शुरू

bhajan-lal-sharma-pm-modi-meeting-rajasthan-cabinet-reshuffle-2026

CM भजनलाल ने की PM मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा शुरू

cm भजनलाल ने की pm मोदी से मुलाकात मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा शुरू

CM Bhajanlal Meet PM: CM भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर रहे। ये दौरा अहम माना जा रहा है। उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से संसद भवन में हुई। जहां राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को चंदन की लकड़ी से बनी मां दुर्गा की देव प्रतिमा भेंट कर सांस्कृतिक भावनाओं का भी संदेश दिया। इस मुलाकात के बाद राजस्थान की राजनीति में नए समीकरणों और संभावित फैसलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

PM मोदी से मुलाकात

PM से मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे से राज्य के सियासी गलियारों में एक बार फिर मंत्रिमंडल फेरबदल सहित राजनीतिक नियुक्तियों की भी चर्चा शुरू हो चुकी है। हालांकि मुख्यमंत्री शर्मा की यह मुलाकात केवल शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है। लेकिन राजस्थान में उनकी मुलाकात के मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की है।

हवाई कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा

CM भजनलाल शर्मा ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की। वहीं CM भजनलाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की, और जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण, भरतपुर-डीग और सीकर-झुंझुनूं में नए हवाई अड्डों की संभावनाओं के अध्ययन तथा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों में वर्ष भर उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने हेतु चर्चा की। साथ ही, मानपुर (आबू राज) और बांसवाड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ राजस्थान में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में व्यापक विस्तार हेतु सहयोग का आग्रह किया।

[caption id="attachment_143125" align="alignnone" width="1149"]केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात[/caption]

CM Bhajanlal Meet PM: शहरी विकास

इसके अलावा CM शर्म ने केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर राजस्थान के विकास, ऊर्जा और शहरी नियोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान राजस्थान को 'रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' से जोड़ने की संभावनाओं पर विमर्श हुआ।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।