इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

भयावह सड़क हादसा

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक की बाइक से गिरने के बाद पानी के टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा युवक की मौके पर मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर में 1 दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक से गिरते ही 1 युवक के सिर पर पानी के टैंकर का पहिया चढ़ गया। उसके सिर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना शनिवार देर रात की है। 2 युवक काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। स्पीड ब्रेकर पर अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे प्राइवेट पानी के टैंकर ने युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि मृतक की पहचान विजय पिता नारायण सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम लोहारी (जिला धार), हाल निवासी मूसाखेड़ी के रूप में हुई है। उसका साथी रविंद्र ठाकुर भी बाइक पर सवार था।

सोशल एक्टिविस्ट ने समेटे टुकड़े

बता दें कि हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। वहां मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता अजय नागदा ने शव को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। साथ ही उन्होंने सड़क पर बिखरे अवशेषों को हाथों से समेटकर थैली में रखा।

दोनों युवकों के नशे में होने की आशंका

कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि हादसा बिचौली मर्दाना सरकारी स्कूल के सामने हुआ। दोनों पुताई का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, यह भी आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे, जिसके चलते बाइक पर नियंत्रण नहीं रह सका और हादसा हो गया।

संबंधित सामग्री

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

सीएम डॉ. मोहन का प्राकृतिक खेती पर जोर, कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का प्राकृतिक खेती पर जोर, कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की, जिससे पर्यावरणीय संतुलन और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को मध्य प्रदेश पहुंचेंगी, जहाँ वे कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी और चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगी।

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

राज्य

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

ग्वालियर में 8 वर्षीय बच्ची चोरी के शक में पड़ोसी द्वारा पिटाई से मर गई। पड़ोसी दंपत्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया, पत्नी फरार।

दमोह में दर्दनाक हादसा: कीटनाशक मिले गेहूं की दुर्गंध से 4 भाई-बहन बेहोश, 5 वर्षीय मासूम की मौत, 3 की हालत गंभीर

राज्य

दमोह में दर्दनाक हादसा: कीटनाशक मिले गेहूं की दुर्गंध से 4 भाई-बहन बेहोश, 5 वर्षीय मासूम की मौत, 3 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के दमोह में कीटनाशक दवा मिश्रित गेहूं से निकली जहरीली गैस के कारण एक बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं।