भोपाल में तिरंगा यात्रा का आयोजन

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

भोपाल के बोट क्लब में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, युवा खिलाड़ियों ने जल क्रीड़ा में कौशल दिखाया।

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

भोपाल। 'मेरा रंग दे बसंती चोला..,' जैसे गीतों से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध बोट क्लब का माहौल देशभक्तिमय हो गया। 13 अगस्त को यहां जहां देखो, वहां तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दिया। धरती-जल-नभ, तीनों जगह तिरंगे के रंगों में रंगे नजर आईं। युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग-कनोइंग से ऐसे-ऐसे करतब किए कि लोग देखते ही रह गए। उन्होंने केनो सलालम शो के जरिये तिरंगे को सलाम किया। इतना ही नहीं, बोट क्लब पर देश में पहली बार तालाब के बीच फ्लोटिंग तिरंगा भी बनाया गया। मौका था स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर निकाली जा रही विशाल नौका तिरंगा यात्रा का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस यात्रा का न केवल शुभारंभ किया, बल्कि खुद भी नौका में बैठकर देश सेवा का संदेश दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज बोट क्लब पर अद्भुत आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र फल-फूल रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया के सामने अलग पहचान बनाई है। दुनिया का सबसे युवा देश भारत है। भारत अपने सामर्थ्य के साथ, अपनी क्षमता के साथ समृद्धि के मार्ग पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अद्भुत संयोग है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अलग-अलग राज्य जन-कल्याण का काम कर रहे हैं। 

यूसीसी के साथ बड़े राज्यों में शामिल हो गया एमपी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि हमारे प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू होने जा रहा है। इसके साथ ही हमारा प्रदेश देश के बड़े राज्यों में शामिल हो गया है। राज्य में समानता का पवित्र भाव आ गया है। यहां धर्मों के आधार पर व्यक्ति से व्यक्ति के बीच कोई अंतर नहीं होगा। क्या हिंदू-क्या मुस्लमान-क्या पारसी-क्या ईसाई, सभी के लिए समान कानून होगा। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी आजादी के साथ-साथ दुनिया में होने वाली हलचल को देखते हैं तो देश पर गर्व होता है। हमारी तीनों सेनाएं अद्भुत पराक्रम करती हैं। आज देश ने अभूतपूर्व सार्मथ्य हासिल किया है। 

युवाओं ने दिखाई संकल्प शक्ति

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज की जल में निकाली गई तिरंगा यात्रा अद्भुत है। हमारे खिलाड़ियों ने तिरंगा लेकर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। इसका रोमांच देखते ही बनता है। यह प्रदर्शन बताता है कि जीवन में समान समय नहीं रहता। संकल्प शक्ति समय के साथ चलती है। ये खिलाड़ी इसी तरह समुद्र में चट्टानी लहरों से टकराते हैं। जीवन-मृत्यु के संघर्ष के बीच अपने संकल्प-कौशल के बलबूते सिद्धता दिखाते हैं। आज देश और दुनिया देख रही है कि नौका के माध्यम से भी तिरंगा यात्रा होती है। आज प्रदेश का अद्भुत रिकॉर्ड बन रहा है। आज यहां चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा है। परमात्मा करे हमारे देश पर किसी की नजर न लगे। हमारा देश सर्वशक्तिमान हो-सामर्थ्यवान हो। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी देश को आगे बढ़ाएं और अमृत काल की ओर सक्षमता के साथ चलें। मैं इस तिरंगा यात्रा के लिए सभी को बधाई देता हूं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर