भोपाल में नया रेलवे स्टेशन

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल के निशातपुरा में नया रेलवे स्टेशन खुलने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव अब यहीं होगा।

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 28 जुलाई से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। अब मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव भोपाल रेलवे स्टेशन की बजाय निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 4:30 बजे निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही भोपाल को चौथा रेलवे स्टेशन मिल जाएगा और यहां से नियमित यात्री सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

तीन साल बाद शुरू होगा निशातपुरा स्टेशन

जून 2023 में तैयार होने के बावजूद निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया था। सभी आवश्यक सुविधाएं और आधारभूत ढांचा तैयार होने के बाद अब रेलवे ने इसे यात्रियों के लिए खोलने का फैसला लिया है। शुरुआत में मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव यहीं रहेगा।

पहले से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों ने पहले से भोपाल रेलवे स्टेशन से इन ट्रेनों के लिए टिकट बुक कराए हैं, उन्हें अब निशातपुरा रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन पकड़नी होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय पर नए स्टेशन पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ी चिंता

मालवा एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा के लिए सफर करते हैं। ऐसे यात्रियों का कहना है कि निशातपुरा स्टेशन तक पहुंचने में पहले की तुलना में अधिक समय और खर्च लगेगा। साथ ही नादरा बस स्टैंड और छोला रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक जाम के कारण समय पर स्टेशन पहुंचना भी चुनौती बन सकता है।

भोपाल स्टेशन का दबाव होगा कम

रेलवे अधिकारियों के अनुसार निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और ट्रेनों का दबाव कम होगा। वर्तमान में भोपाल स्टेशन से प्रतिदिन करीब 230 ट्रेनें गुजरती हैं और लगभग 45 हजार यात्री आवागमन करते हैं। नए स्टेशन के संचालन से ट्रेनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।

रेलवे को मिलेगा परिचालन में फायदा

कुछ ट्रेनें निशातपुरा मार्ग से गुजरने के बावजूद भोपाल स्टेशन तक लाई जाती थीं, जहां इंजन बदलने में करीब 45 मिनट का समय लगता था। इससे मुख्य और लूप लाइनें व्यस्त रहती थीं तथा अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता था। अब निशातपुरा स्टेशन शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

NSG-3 कैटेगरी में शामिल हुआ स्टेशन

निशातपुरा रेलवे स्टेशन को अब NSG-3 श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके तहत स्टेशन पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम सहित कई आधुनिक सुविधाओं को अपग्रेड किया गया है। रेलवे का मानना है कि भविष्य में यहां और भी ट्रेनों का ठहराव शुरू किया जा सकता है, जिससे भोपाल और आसपास के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026