मौत की गुत्थी

रतलाम में भारत सरकार लिखे वाहन में ड्राइवर का शव, कार में मिले सल्फास के पाउच; तीन दिन से घर नहीं गया था युवक

रतलाम रेलवे स्टेशन पर वाहन में ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी। जीआरपी द्वारा जहरीले पदार्थ खाने की आशंका जताई गई है।

रतलाम में भारत सरकार लिखे वाहन में ड्राइवर का शव, कार में मिले सल्फास के पाउच; तीन दिन से घर नहीं गया था युवक

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर अधिकारी विश्राम गृह के सामने बुधवार सुबह एक वाहन में ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वाहन मालिक प्रेमसिंह करीब 10:15 बजे अपनी कार के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने वाहन की बीच वाली सीट पर ड्राइवर हेमंत पिता दातार सिंह का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच शुरू की।

कार के अंदर मिले सल्फास के तीन पाउच

जीआरपी ने वाहन की तलाशी ली तो बीच वाली सीट पर हेमंत का शव अंडरवियर में मिला। कार के अंदर उसके कपड़े, पानी की बोतल और सल्फास पाउडर के तीन पाउच भी बरामद हुए। वाहन के अंदर और बाहर उल्टी के निशान भी मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

तीन दिन से घर नहीं गया था हेमंत

प्रारंभिक जांच में हेमंत के पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। उसकी पत्नी ने जीआरपी को बताया कि हेमंत पिछले तीन दिनों से घर नहीं गया था। चूंकि वाहन रेलवे में अटैच था, इसलिए वह अक्सर ड्राइविंग के काम से बाहर रहता था। वाहन मालिक प्रेमसिंह ने बताया कि उनकी गाड़ियां रेलवे में अटैच हैं और हेमंत पिछले करीब तीन साल से उनकी गाड़ी चला रहा था।

जीआरपी ने शुरू की पूरे मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार, जीआरपी चौकी प्रभारी रामपाल इवने और एसएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होने के बाद हेमंत की पत्नी, मां और अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के बाद करीब 11:15 बजे शव को ऑटो रिक्शा से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। कार से जहरीले पदार्थ के पाउच भी मिले हैं। मामले में मर्ग कायम कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

फूड पॉइजनिंग में पेट दर्द ने कर दिया है बेहाल? इन आसान उपायों से मिल सकती है राहत

फूड पॉइजनिंग में पेट दर्द ने कर दिया है बेहाल? इन आसान उपायों से मिल सकती है राहत

फूड पॉइजनिंग के लक्षणों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त शामिल हैं। इसके लिए पर्याप्त तरल पदार्थ और हल्का भोजन लेने की सलाह दी जाती है।

मंदिर का प्रसाद खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार: 2 साल का बच्चा गंभीर

मंदिर का प्रसाद खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार: 2 साल का बच्चा गंभीर

छतरपुर के बरकौहा गांव में प्रसाद खाने के बाद एक परिवार के 8 लोग बीमार पड़े, जिनमें एक गर्भवती महिला और चार बच्चे शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 चार-पहिया और 62 दो-पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 चार-पहिया और 62 दो-पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेश में यातायात के नियमों के सख्त पालन के लिए 87 नए इंटरसेप्टर वाहन शामिल किए गए, जिससे इनकी कुल संख्या 172 हो गई।

खटीमा में स्वच्छता व्यवस्था को मिला नया मॉडल, CM धामी ने 15 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

खटीमा में स्वच्छता व्यवस्था को मिला नया मॉडल, CM धामी ने 15 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

खटीमा में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मजबूती प्रदान करने के लिए नई पहल की गई, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर