भोपाल में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

तरावली डेरे में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर दबिश

भोपाल के बैरसिया इलाके में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण स्थलों पर बड़ी कार्रवाई की, 12 भट्टियां नष्ट की गईं, 275 लीटर शराब जब्त।

By : दिव्या मिस्त्री
तरावली डेरे में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर दबिश

भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। मंगलवार को तरावली गांव के डेरे में ड्रोन की मदद से चिन्हित किए गए अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई की भनक लगते ही डेरे में मौजूद कई लोग अपने घरों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। टीमों ने खाली और खुले पड़े मकानों की तलाशी ली, जहां अवैध शराब बनाने और उसे स्टोर करने से जुड़ी सामग्री बरामद हुई।

12 अवैध भट्टियां मौके पर नष्ट

तलाशी के दौरान टीम को जमीन के अंदर शराब बनाने के लिए तैयार की गई 12 अवैध भट्टियां मिलीं। इन भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने अलग-अलग स्थानों से करीब 275 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा भी बरामद की। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया करीब 15 हजार किलो लाहन जब्त किया गया। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले दो बायलर भी टीम के हाथ लगे। बरामद सामग्री को जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

127 अधिकारी-कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

तरावली डेरे में कार्रवाई के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी टीम मैदान में उतरी। कुल 127 अधिकारी-कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। इनमें भोपाल देहात पुलिस के 75 और आबकारी विभाग के 52 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कार्रवाई में बैरसिया और गुनगा पुलिस के अधिकारियों के साथ जिला आबकारी, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता और संभागीय उड़नदस्ता की टीमें भी मौजूद रहीं। अधिकारियों के मुताबिक अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। ड्रोन तकनीक की मदद से ऐसे ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक के निर्देश

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही सीलिंग कार्रवाई के दौरान लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और सख्त निर्देश जारी किए।

भोपाल के 62,500 प्रतिष्ठानों को लेकर अहम सुनवाई, निगम और रहवासी रखेंगे अपना पक्ष

भोपाल के 62,500 प्रतिष्ठानों को लेकर अहम सुनवाई, निगम और रहवासी रखेंगे अपना पक्ष

भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई होगी, जिसमें 62500 प्रतिष्ठानों का भविष्य तय होगा।

भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी का खुलासा, राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी का खुलासा, राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर से चोरी हुए 20 तोला सोना और 15 लाख नकद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में ‘शत्रु संपत्ति’ की फाइल खुली, रियाज मंजिल के 25 कब्जेदारों को नोटिस

भोपाल में ‘शत्रु संपत्ति’ की फाइल खुली, रियाज मंजिल के 25 कब्जेदारों को नोटिस

भोपाल की रियाज मंजिल समेत नवाब परिवार की संपत्तियों के शत्रु संपत्ति विवाद में नोटिस जारी किए गए, आफताब जहां और हमीदुल्लाह खान के नाम पर जमीनों की जांच।

भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी दी जान

भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी दी जान

भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या और उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी की आत्महत्या की घटना सामने आई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर