नवाब परिवार की संपत्ति विवाद

भोपाल में ‘शत्रु संपत्ति’ की फाइल खुली, रियाज मंजिल के 25 कब्जेदारों को नोटिस

भोपाल की रियाज मंजिल समेत नवाब परिवार की संपत्तियों के शत्रु संपत्ति विवाद में नोटिस जारी किए गए, आफताब जहां और हमीदुल्लाह खान के नाम पर जमीनों की जांच।

By : सोनिया रायकवार
भोपाल में ‘शत्रु संपत्ति’ की फाइल खुली, रियाज मंजिल के 25 कब्जेदारों को नोटिस

भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह खान और उनकी दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम से जुड़ी संपत्तियों के शत्रु संपत्ति विवाद में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कोहेफिजा स्थित रियाज मंजिल और इससे जुड़े खसरों पर काबिज 25 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस पाने वाले सभी लोगों को 24 सितंबर को संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य के साथ अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। प्रशासन की जांच के बाद संबंधित जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

1920 में बनी थी रियाज मंजिल

रियाज मंजिल का निर्माण वर्ष 1920 में नवाब हमीदुल्लाह खान ने अपनी छोटी बेगम आफताब जहां के लिए करवाया था। बाद में आफताब जहां के पाकिस्तान की नागरिक बनने के आधार पर इस संपत्ति को शत्रु संपत्ति माने जाने का मामला सामने आया। खानूगांव में बड़े तालाब के किनारे स्थित इस हवेली से जुड़े भवन का इस्तेमाल फिलहाल ‘बगोबाहर’ नाम के शादी हॉल के रूप में किया जा रहा है। परिसर में कई आवासीय निर्माण भी बताए जाते हैं। नए निर्माण को लेकर एनजीटी में शिकायत भी हो चुकी है।

खसरा नंबर 42 की जांच

सहायक अभिरक्षक शत्रु संपत्ति एवं एसडीएम संत हिरदाराम नगर रवीश श्रीवास्तव ने 16 सितंबर से कोहेफिजा क्षेत्र में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की। नोटिस खसरा नंबर 42/10, करीब 0.0320 हेक्टेयर जमीन समेत रियाज मंजिल से जुड़े अन्य खसरों पर काबिज लोगों को दिए गए हैं। नोटिस में भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय की ओर से 29 अप्रैल 2024 को रियाज मंजिल को शत्रु संपत्ति घोषित किए जाने का उल्लेख है। साथ ही राजस्व रिकॉर्ड के कॉलम-12 में दर्ज ‘शत्रु संपत्ति जांच’ की प्रविष्टि का भी हवाला दिया गया है।

नवाब परिवार की अन्य संपत्तियां भी जांच में

जून 2026 में भोपाल कलेक्टर ने शत्रु संपत्तियों की जांच के लिए बैरागढ़ समेत अलग-अलग एसडीएम को निर्देश दिए थे। इसके बाद रियाज मंजिल के अलावा मेपल हाउस, नानी की हवेली और नवाब परिवार से जुड़ी अन्य संपत्तियां भी जांच के दायरे में आने की जानकारी सामने आई। आफताब जहां से जुड़ी जमीनों को लेकर भी दावे सामने आए हैं। बेहटा और बोरबन क्षेत्र में उनके नाम पर सैकड़ों एकड़ जमीन दर्ज होने की बात कही गई है। अब प्रशासन की जांच और 24 सितंबर को होने वाली सुनवाई के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की दिशा स्पष्ट होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक के निर्देश

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही सीलिंग कार्रवाई के दौरान लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और सख्त निर्देश जारी किए।

भोपाल के 62,500 प्रतिष्ठानों को लेकर अहम सुनवाई, निगम और रहवासी रखेंगे अपना पक्ष

भोपाल के 62,500 प्रतिष्ठानों को लेकर अहम सुनवाई, निगम और रहवासी रखेंगे अपना पक्ष

भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई होगी, जिसमें 62500 प्रतिष्ठानों का भविष्य तय होगा।

तरावली डेरे में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर दबिश

तरावली डेरे में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर दबिश

भोपाल के बैरसिया इलाके में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण स्थलों पर बड़ी कार्रवाई की, 12 भट्टियां नष्ट की गईं, 275 लीटर शराब जब्त।

भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी का खुलासा, राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी का खुलासा, राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर से चोरी हुए 20 तोला सोना और 15 लाख नकद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी दी जान

भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी दी जान

भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या और उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी की आत्महत्या की घटना सामने आई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर