भोपाल में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

भोपाल के 62,500 प्रतिष्ठानों को लेकर अहम सुनवाई, निगम और रहवासी रखेंगे अपना पक्ष

भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई होगी, जिसमें 62500 प्रतिष्ठानों का भविष्य तय होगा।

By : दिव्या मिस्त्री
भोपाल के 62,500 प्रतिष्ठानों को लेकर अहम सुनवाई, निगम और रहवासी रखेंगे अपना पक्ष

भोपाल के रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। दोपहर में होने वाली इस सुनवाई में शहर के करीब 62 हजार 500 प्रतिष्ठानों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। इससे पहले 15 सितंबर को मामले की सुनवाई कैंसिल हो गई थी। अब आज होने वाली सुनवाई को लेकर नगर निगम और प्रभावित रहवासियों की नजर सुप्रीम कोर्ट के रुख पर टिकी है। दोनों पक्ष अपने-अपने दस्तावेज और तर्क अदालत के सामने रखेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निगम ने दिए थे नोटिस

दरअसल, 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भोपाल नगर निगम ने रहवासी क्षेत्रों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर कार्रवाई शुरू की थी। निगम की ओर से शहरभर में ऐसे प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए थे, जो आवासीय क्षेत्रों में कारोबार करते पाए गए। करीब 15 दिनों तक नोटिस देने का सिलसिला चला। इस दौरान सूची में शामिल 62 हजार 500 प्रतिष्ठानों में से 8 हजार 84 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए। इसके बाद निगम ने तीन दिनों तक कार्रवाई करते हुए करीब 190 प्रतिष्ठानों को बंद भी किया था।

व्यापारियों के विरोध के बाद रुकी कार्रवाई

निगम की नोटिस और सीलिंग कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर उतर आए थे। व्यापारियों के विरोध के बाद नगर निगम ने कार्रवाई रोक दी। इसके बाद पिछले करीब 22 दिनों से इस मामले में कोई नई कार्रवाई नहीं हुई है। दूसरी ओर, रहवासी लगातार निगम की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ मामलों में नगर निगम ने समान कार्रवाई नहीं की। याचिकाकर्ता विवेक त्रिपाठी ने निगम की एक्शन टेकन रिपोर्ट पर भी आपत्ति जताई है।

रहवासी बोले- सील प्रतिष्ठान फिर खुले

याचिकाकर्ता पक्ष का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में ऐसे दस्तावेज पेश किए गए हैं, जिनके आधार पर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि जिन प्रतिष्ठानों को सील किया गया था, उनमें से कई दोबारा खुल गए हैं। रहवासियों की ओर से कार्रवाई की वास्तविक स्थिति बताने के लिए फोटो और वीडियो भी अदालत के सामने रखे जाने की बात कही गई है।

सुनवाई से पहले रिपोर्ट तैयार करने में जुटा निगम

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से एक दिन पहले सोमवार को नगर निगम के अधिकारी दिनभर संबंधित रिपोर्ट और दस्तावेज तैयार करने में जुटे रहे। वहीं रहवासी पक्ष भी अपने दस्तावेज व्यवस्थित करने में लगा रहा। अब मंगलवार की सुनवाई में निगम की कार्रवाई, सील किए गए प्रतिष्ठानों और रहवासी इलाकों में चल रहे कारोबार को लेकर अदालत के सामने दोनों पक्षों की दलीलें रखी जाएंगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक के निर्देश

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही सीलिंग कार्रवाई के दौरान लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और सख्त निर्देश जारी किए।

झारखंड सरकार ने खनिज सेस के मुद्दे पर केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act, 2026 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयार

झारखंड सरकार ने खनिज सेस के मुद्दे पर केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act, 2026 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयार

झारखंड सरकार ने MMDR Amendment Act, 2026 को चुनौती देने की तैयारी की, जिससे उनके खनिज सेस लगाने के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

तरावली डेरे में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर दबिश

तरावली डेरे में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर दबिश

भोपाल के बैरसिया इलाके में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण स्थलों पर बड़ी कार्रवाई की, 12 भट्टियां नष्ट की गईं, 275 लीटर शराब जब्त।

भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी का खुलासा, राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी का खुलासा, राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर से चोरी हुए 20 तोला सोना और 15 लाख नकद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में ‘शत्रु संपत्ति’ की फाइल खुली, रियाज मंजिल के 25 कब्जेदारों को नोटिस

भोपाल में ‘शत्रु संपत्ति’ की फाइल खुली, रियाज मंजिल के 25 कब्जेदारों को नोटिस

भोपाल की रियाज मंजिल समेत नवाब परिवार की संपत्तियों के शत्रु संपत्ति विवाद में नोटिस जारी किए गए, आफताब जहां और हमीदुल्लाह खान के नाम पर जमीनों की जांच।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर