भोपाल में बड़ी चोरी का खुलासा

भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी का खुलासा, राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर से चोरी हुए 20 तोला सोना और 15 लाख नकद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By : सोनिया रायकवार
भोपाल में ट्रैफिक ACP के घर चोरी का खुलासा, राजस्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में ट्रैफिक ACP विजय दुबे के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच और कोलार पुलिस की संयुक्त टीम ने राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीमें आरोपियों को लेकर भोपाल पहुंची हैं। मामले में जल्द ही पुलिस की ओर से आधिकारिक खुलासा किया जा सकता है।

20 तोला सोना और 15 लाख कैश चोरी

चोरी की वारदात 11 सितंबर 2026 को कोलार थाना क्षेत्र के दानिश कुंज-2 इलाके में हुई थी। FIR में दी गई जानकारी के मुताबिक घर से करीब 20 तोला सोना और 15 लाख रुपये नकद चोरी हुए थे। वारदात के समय ACP विजय दुबे उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वीआईपी ड्यूटी में तैनात थे।

CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। सूत्रों के अनुसार फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने उनके आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई। आरोपियों की तलाश के लिए दिल्ली और राजस्थान समेत कई जगहों पर पुलिस टीमें भेजी गईं।

नकली नंबर प्लेट से चकमा

जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी कार से भोपाल पहुंचे थे और पुलिस को चकमा देने के लिए नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था। इसके बाद इंदौर में नंबर प्लेट बदलने की बात भी सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी कालापीपल पहुंचे थे, जहां उन्होंने चाय पी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है।

मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक चोरी की योजना बनाने वाला मुख्य आरोपी कोलार इलाके में रहता था। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पहले राजस्थान के भीलवाड़ा से दो आरोपियों को पकड़ा, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर उज्जैन से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी का सामान यानी मशरूका भी बरामद करने का दावा किया है।

10 थानों की पुलिस जुटी थी जांच में

ACP के घर चोरी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब आधा दर्जन पुलिस टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने भोपाल के गांधीनगर, कोलार और मिसरोद इलाकों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं की भी जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि इन घटनाओं के बाद करीब 10 थानों की पुलिस इस गिरोह की तलाश में सक्रिय थी। पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी, बरामदगी और पूरे गिरोह के संबंध में विस्तृत जानकारी आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने रखी जा सकती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक के निर्देश

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर रोक के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही सीलिंग कार्रवाई के दौरान लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और सख्त निर्देश जारी किए।

भोपाल के 62,500 प्रतिष्ठानों को लेकर अहम सुनवाई, निगम और रहवासी रखेंगे अपना पक्ष

भोपाल के 62,500 प्रतिष्ठानों को लेकर अहम सुनवाई, निगम और रहवासी रखेंगे अपना पक्ष

भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई होगी, जिसमें 62500 प्रतिष्ठानों का भविष्य तय होगा।

तरावली डेरे में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर दबिश

तरावली डेरे में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, ड्रोन से चिन्हित ठिकानों पर दबिश

भोपाल के बैरसिया इलाके में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण स्थलों पर बड़ी कार्रवाई की, 12 भट्टियां नष्ट की गईं, 275 लीटर शराब जब्त।

दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप: एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप: एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया। आरोपी आसिफ को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर गिरफ्तार किया।

भोपाल में ‘शत्रु संपत्ति’ की फाइल खुली, रियाज मंजिल के 25 कब्जेदारों को नोटिस

भोपाल में ‘शत्रु संपत्ति’ की फाइल खुली, रियाज मंजिल के 25 कब्जेदारों को नोटिस

भोपाल की रियाज मंजिल समेत नवाब परिवार की संपत्तियों के शत्रु संपत्ति विवाद में नोटिस जारी किए गए, आफताब जहां और हमीदुल्लाह खान के नाम पर जमीनों की जांच।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर