बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट: घर में लगी आग में बुजुर्ग महिला जिंदा जली

bilaspur-fridge-blast-woman-dies

बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट: घर में लगी आग में बुजुर्ग महिला जिंदा जली

बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट घर में लगी आग में बुजुर्ग महिला जिंदा जली

bilaspur fridge blast: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर में रखे फ्रिज में विस्फोट होने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

bilaspur fridge blast: लिंगियाडीह में हुआ हादसा

यह घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह इलाके की है। जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय जया अग्रवाल साईं मंदिर के पीछे स्थित अपने घर में रहती थीं.रविवार देर रात अचानक घर में रखे फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे मकान में आग फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

bilaspur fridge blast: घर में अकेली थीं महिला

स्थानीय लोगों के मुताबिक जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं। कुछ दिन पहले ही उनके भाई की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान बेंगलुरु में मौत हो गई थी.परिवार में अभी क्रियाकर्म चल रहा था और इसी बीच यह हादसा हो गया। घटना के समय महिला घर में अकेली थीं, जिससे आग लगने के बाद उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल की मदद से पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई.मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब घर के अंदर तलाशी ली गई तो महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में मिलीं। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

फ्रिज इस्तेमाल करते समय ये रखे सावधानियां

  1. फ्रिज की नियमित सर्विसिंग कराएं
  2. फ्रिज के पीछे पर्याप्त वेंटिलेशन स्पेस रखें
  3. कॉइल्स और फैन की सफाई करते रहें
  4. जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने न दें
  5. जलने जैसी गंध या असामान्य आवाज आने पर तुरंत जांच कराएं
सर्विसिंग कितनी बार जरूरी
आमतौर पर फ्रिज की सर्विसिंग साल में कम से कम एक बार कराना जरूरी माना जाता है। इससे कंप्रेसर, गैस और कूलिंग सिस्टम की स्थिति की जांच हो जाती है और बड़ी खराबी से पहले समस्या का पता चल सकता है।
सही तापमान रखना जरूरी
विशेषज्ञों के अनुसार रेफ्रिजरेटर का तापमान 2°C से 5°C और फ्रीजर का तापमान -15°C से -18°C के बीच रखना सुरक्षित माना जाता है। इससे कूलिंग सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।  

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।