गोरखपुर में BJP नेता की हत्या, 20-25 बार मारा चाकू

bjp-leader-murdered-gorakhpur-stabbing-incident

गोरखपुर में BJP नेता की हत्या, 20-25 बार मारा चाकू

गोरखपुर में bjp नेता की हत्या 20-25 बार मारा चाकू

BJP leader murdered in Gorakhpur: गोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में सुबह भाजपा नेता की निर्मम हत्या कर दी गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता राजकुमार चौहान को निशाना बनाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

BJP नेता की हत्या

4 बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर BJP नेता को घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20-25 बार चाकू से वार किए। घायल होने के बाद राजकुमार करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर फिर हमला किया। हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार किया। तसल्ली होने के बाद वे वहां से भाग निकले। घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र में सुबह साढ़े 5 बजे हुई। 

[caption id="attachment_141487" align="alignnone" width="1241"]BJP नेता राजकुमार चौहान BJP नेता राजकुमार चौहान[/caption]

BJP leader murdered in Gorakhpur: पत्नी हुई बेहोश

पति की मौत की खबर पर पहुंचीं पत्नी सुशीला रोते-रोते बेहोश हो गईं। राजकुमार चौहान की बहन मोहनी ने कहा- जान के बदले जान चाहिए। परिवार कौन चलाएगा? उनकी बेटी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। घटना के बाद 500 से ज्यादा लोग जुट गए और गोरखपुर-सोनौली रोड के जाम कर हंगामा कर दिया। सूचना पर 10 थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को हटाया। बताया जा रहा है कि OBC समुदाय से आने वाले राजकुमार (42) 2027 का बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह BJP से टिकट मांग कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

[caption id="attachment_141488" align="alignnone" width="1283"]पत्नी हुई बेहोश पत्नी हुई बेहोश[/caption]

अखिलेश का वार

इधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हमले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- UP में लॉ एंड ऑर्डर को ही गोली मार दी गई है। अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही BJP सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीके से पाला-पोसा है। गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ यह हत्याकांड बता रहा है कि बेखौफ अपराधियों को किसका संरक्षण प्राप्त है। जनता समझदार है।

संबंधित सामग्री

“हिमाचल में 800 कांस्टेबलों की होगी भर्ती, अग्निवीर योजना से रोजगार के अवसर घटे,” बोले CM सुक्खू

राज्य

“हिमाचल में 800 कांस्टेबलों की होगी भर्ती, अग्निवीर योजना से रोजगार के अवसर घटे,” बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में युवाओं के लिए नई रोजगार योजनाएं घोषित कीं, जिसमें पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबलों की भर्ती शामिल है।

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी तल्खी, JDU विधायक सरयू राय ने CM सोरेन को दिया बड़ा सुझाव

राज्य

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी तल्खी, JDU विधायक सरयू राय ने CM सोरेन को दिया बड़ा सुझाव

झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की हार ने राजनीतिक मतभेदों को गहरा दिया है। सरयू राय ने मुख्यमंत्री को कांग्रेस से अलग होने की सलाह दी।

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राज्य

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राजस्थान के झुंझुनूं में एक ठगी गिरोह, जो शादी के नाम पर पैसे लेकर फरार हो जाता था, के मुख्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

भोपाल में 24 घंटे में बदली पटवारियों की ट्रांसफर लिस्ट, 46 में से 24 के तबादले रद्द

राज्य

भोपाल में 24 घंटे में बदली पटवारियों की ट्रांसफर लिस्ट, 46 में से 24 के तबादले रद्द

भोपाल में 46 पटवारियों के तबादले का आदेश 24 घंटे के भीतर बदल गया, जिससे राजनीतिक हस्तक्षेप और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।

PM मोदी ने PM-VBRY के तहत 2400 करोड़ रुपए का दिया प्रोत्साहन

देश-विदेश

PM मोदी ने PM-VBRY के तहत 2400 करोड़ रुपए का दिया प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री मोदी ने PM-VBRY योजना के तहत 15 लाख लाभार्थियों को ₹2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी, जिससे नौकरी खोजने वाले युवाओं को लाभ होगा।