मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर के घर रेड, भारी पुलिस बल तैनात

bsp-mla-umashankar-singh-it-raid-lucknow-mayawati

मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर के घर रेड, भारी पुलिस बल तैनात

मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर के घर रेड भारी पुलिस बल तैनात

BSP MLA Umashankar raid: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की टीम के छापे की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 3 दर्जन से ज्यादा अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ विधायक के आवास पर पहुंचे और कार्रवाई कर कर रहे है। सुबह से चल रही इस छापेमारी के दौरान आवास के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

[caption id="attachment_137123" align="alignnone" width="1336"]विधायक उमाशंकर सिंह विधायक उमाशंकर सिंह[/caption]

विधायक के घर रेड

सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बुधवार सुबह 7.50 मिनट पर अफसर गाड़ियों से विधायक के गोमती नगर स्थित आवास पहुंचे। लखनऊ पुलिस भी उनके साथ है। आयकर टीम ने विधायक के आवास को पूरी तरह से घेर लिया है। किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमती नहीं है। 

केंसर से पीड़ित विधायक

अफसर विधायक के आवास के अंदर फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और बाकी के रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा से लगातार 3 बार के विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित भी हैं। उनके 2 बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं। पिछले महीने ही वह अमेरिका से ब्लड चेंज कराकर भारत लौटे थे।

फिलहाल वह लखनऊ आवास पर आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। UP में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

[caption id="attachment_137124" align="alignnone" width="1340"]मायावती ने विधायक को बांधी थी राखी मायावती ने विधायक को बांधी थी राखी[/caption]

BSP MLA Umashankar raid: विधायक की संपत्ति

विधायक उमाशंकर सिंह 11 महीने पहले आय से अधिक संपत्ति के मामले में चर्चा में आए थे। उनके खिलाफ विजिलेंस ने जांच की थी। विजिलेंस ने उनके साथ ही उनकी पत्नी पुष्पा, बेटे युकेश और बेटी यामिनी के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों का ब्योरा जुटाना भी शुरू किया था। 2022 के शपथ पत्र के मुताबिक, उमाशंकर सिंह की कुल संपत्ति करीब 54.05 करोड़ रुपये है। इसमें 18.05 करोड़ रुपए चल और 35.99 करोड़ रुपए अचल संपत्ति है। उन पर 13 करोड़ का कर्ज भी है। उनकी पत्नी पुष्पा सिंह CS इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।