टनल हादसा चमोली

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत:2 लापता, घायलों का इलाज जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल हादसे में दो मजदूर की मौत हो गई है और कई अन्य लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

By : सोनिया रायकवार
चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत:2 लापता, घायलों का इलाज जारी

उत्तराखंड के चमोली में हुए टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत हो गई। गुरुवार (13 अगस्त) शाम पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में लैंडस्लाइड के बाद पानी रिसने लगा। मलबा और पानी भरने से अंदर काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए थे। इसमें 6 मजदूर छत्तीसगढ़ के थे।

क्या है मजदूरों के नाम और उम्र 

कोंडागांव के 2 मजदूरों की मौत हो गई, 2 घायल हैं, जबकि 2 मजदूर अब भी लापता हैं। मृतकों की पहचान लखेश्वर पोयाम (24), निवासी धनसूली और भुनेश्वर (25), निवासी मड़ानार के रूप में बताई गई है। वहीं सुनील (20), निवासी दहिकोंगा और पेनसिंह (33), निवासी सबलपुर घायल हैं। दोनों का चमोली जिले में इलाज चल रहा है। इसके अलावा देवनाथ (22), निवासी दहिकोंगा और चेतन पोयाम, निवासी धनसूली का अब तक पता नहीं चल सका है। दोनों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

टनल में अचानक घुसा पानी और भारी मलबा

हादसा विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ। गुरुवार (13 अगस्त) शाम अचानक टनल के अंदर पानी और भारी मलबा तेजी से घुस गया। मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कई लोग सुरंग के अंदर फंस गए।प्रशासन और बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन के मुताबिक हादसे में कुल 22 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। इनमें से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 2 मजदूर छत्तीसगढ़ के हैं और कुछ मजदूरों की तलाश जारी है।

रोजी-रोटी की तलाश में गए थे

हादसे की खबर कोंडागांव पहुंचते ही धनसूली, मड़ानार, दहिकोंगा और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। रोजी-रोटी की तलाश में उत्तराखंड गए मजदूरों के परिवार हादसे के बाद से लगातार अपनों की कुशलता की जानकारी लेने में जुटे हैं।
दो मजदूरों की मौत की खबर से परिवारों में मातम है, जबकि लापता मजदूरों के परिजन उनके सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन भी प्रभावित परिवारों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ले रहा है।सीएम धामी ने टनल के अंदर पहुंचकर लिया जायजा

CM पुष्कर सिंह धामी ने जायजा लिया

घटनास्थल पहुंचे और टनल के अंदर जाकर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से भी फोन पर बातचीत कर हादसे में प्रभावित श्रमिकों की स्थिति की जानकारी साझा की।

4 लाख की सहायता राशि 

उत्तराखंड सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घायलों के उपचार और लापता मजदूरों की तलाश को प्राथमिकता दी जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू टीम टनल से मलबा हटाने और पानी निकालने में जुटी है। कोंडागांव के दो लापता मजदूरों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में उनके परिवार और ग्रामीण लगातार प्रशासन से जानकारी ले रहे हैं।
 


 

संबंधित सामग्री

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाला।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर