chhattisgarh board exam: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं की सख्ती, 15 फरवरी से तीन माह तक ESMA लागू

chhattisgarh-board-exam-esma-teachers-leave-ban-2025

chhattisgarh board exam: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं की सख्ती, 15 फरवरी से तीन माह तक ESMA लागू

chhattisgarh board exam छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं की सख्ती 15 फरवरी से तीन माह तक esma लागू

chhattisgarh board exam: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही सरकार ने सख्त कदम उठाया है। राज्य में 15 फरवरी से एसेंशियल सर्विस एंड मेंटेनेंस एक्ट (ESMA) लागू कर दिया गया है, जो सीधे शिक्षकों और परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों पर असर डालेगा।

chhattisgarh board exam: 10वीं-12वीं की परीक्षा, फिर 5वीं-8वीं का दौर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो रही हैं, जबकि 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में होंगी। लगातार चलने वाली इन परीक्षाओं और मूल्यांकन कार्य को देखते हुए शासन ने यह फैसला लिया है. सरकार का मानना है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा छात्रों के भविष्य पर असर डाल सकती है, इसलिए आवश्यक सेवाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया गया है। Also Read-Chhattisgarh news: राज्यपाल रमेन डेका और CM साय ने 10th-12th के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

chhattisgarh board exam: तीन महीने नहीं मिलेगी छुट्टी, आंदोलन पर भी रोक

ESMA लागू होने के बाद 15 फरवरी से 30 अप्रैल तक शिक्षक और परीक्षा ड्यूटी से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी न तो छुट्टी ले सकेंगे, न किसी तरह का आंदोलन कर पाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा ड्यूटी से इनकार करना भी प्रतिबंधित रहेगा। यानी साफ है कि इस अवधि में परीक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। Also Read-आज लोक भवन में 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को CM साय ने किया सम्मानित

ये है आदेश 

जारी सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लोकहित में यह आवश्यक है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं से जुड़ी सेवाओं में किसी भी तरह का व्यवधान न आए। इसी कारण छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 के तहत यह निर्णय लिया गया है. आदेश के मुताबिक यह प्रतिबंध परीक्षा समाप्त होने और मूल्यांकन कार्य पूरे होने तक, यानी 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।  

संबंधित सामग्री

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

लाइफ स्टाइल

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाने के बाद, उसे दही, गुलाब जल, कच्चा दूध या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।