Chhattisgarh IAS: छत्तीसगढ़ में 10 सीनियर IAS अफसरों का तबादला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली

chhattisgarh-govt-transfers-10-senior-ias-officers

Chhattisgarh IAS: छत्तीसगढ़ में 10 सीनियर IAS अफसरों का तबादला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली

chhattisgarh ias छत्तीसगढ़ में 10 सीनियर ias अफसरों का तबादला कई विभागों की जिम्मेदारी बदली

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में 10 सीनियर IAS अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ किया गया है.

इन अफसरों को मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में 10 सीनियर आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को नई तैनाती का आदेश जारी किया है. इसमें कई प्रमुख विभागों में आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव सीनियर आईएएस रीना बाबा साहब कंगाले को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास विभाग के सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कुछ को अतिरिक्त प्रभार

इसी तरह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के सचिव अविनाश चंपावत की सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के रूप में स्थायी रूप से नियुक्ति की गई है. साथ ही जन शिकायत निवारण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उनके पास राहत एवं पुनर्वास आयुक्त भू अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार है. कोष एवं लेखा अभिलेख के संचालक रितेश कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के पद पर अस्थाई रूप से तैनाती की गई है. उनके पास पहले से ही संचालक पेंशन पंजीयन फार्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार है. छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन आधिकारी प्रभात मलिक को संयुक्त सचिव सुशासन एवं अभिशरण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. अब उनके पास इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी चिप्स रायपुर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव, उद्योग एवं नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री गति शिफ्ट परियोजना के संचालक की जिम्मेदारी बची है. रवि मित्तल आयुक्त जनसंपर्क तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद को स्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर तैनात किया गया है. जयश्री जैन को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण एवं आजीविका मिशन और अतिरिक्त प्रभार संचालक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर पर्यंत उप सचिव एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ किया गया है. दीपक कुमार अग्रवाल नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पद्मिनी भोई साहू को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन रायपुर को स्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत संचालक कोष एवं लेखा के पद पर तैनात किया गया है. हिना अनिमेष नेम को उपसचिव राज भवन रायपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के पद पर पदस्थ किया गया है. अश्वनी देवांगन उपसचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।