Tigress Bijli Dies: छत्तीसगढ़ की बाघिन 'बिजली' की वनतारा में मौत, इलाज में देरी...

chhattisgarh-tigress-bijli-dies-in-vantara

Tigress Bijli Dies: छत्तीसगढ़ की बाघिन 'बिजली' की वनतारा में मौत, इलाज में देरी और ट्रैवल से गई जान, उठे सवाल

tigress bijli dies  छत्तीसगढ़ की बाघिन बिजली की वनतारा में मौत इलाज में देरी और ट्रैवल से गई जान उठे सवाल

chhattisgarh Tigress Bijli Dies In Vantara: जहां से आए पिता, वहीं दी आखिरी सांस

बिजली, गुजरात से आए नर बाघ शिवाजी की संतान थी, जिसे खुद पीएम मोदी ने जंगल सफारी के उद्घाटन के समय देखा था। संयोगवश बिजली ने भी उसी राज्य में अंतिम सांस ली, जहां से उसके पिता आए थे।9 साल पहले जब जंगल सफारी का उद्घाटन हुआ था। तब गुजरात से नर बाघ लाया गया था। इसका नाम शिवाजी रखा गया। इसी शिवाजी का पीएम मोदी ने तस्वीर ली थी। बिजली, शिवाजी की पहली शावक थी। जहां से पिता आए थे, बिजली ने भी वहीं अंतिम सांस ली।

बिजली ने 10 दिन से खाना-पीना कर दिया बंद

बाघिन बिजली की उम्र 8 साल की थी। उसके यूट्रस-ओरल में इन्फेक्शन था। जंगल सफारी में पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। बिजली ने पिछले 10 दिन से खाना-पीना बंद कर दिया था। बेहतर इलाज के लिए 4 दिन पहले ही उसे हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस से रवाना किया गया था। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

chhattisgarh Tigress Bijli Dies In Vantara: CZA की मंजूरी में लगे 10 दिन

सीटी स्कैन में यूट्रस में इंफेक्शन की बात सामने आई तो इलाज के लिए वन विभाग ने वनतारा शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। अनुमति के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को पत्र लिखा गया लेकिन अनुमति मिलने में 10 दिन लग गए। अनुमति मिलने पर बिजली को वनतारा जामनगर भेजा गया।शुरुआत में उसकी बीमारी को गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल (पाचन तंत्र) के रूप में डाइग्नोज कर इलाज शुरू किया गया। बाद में हेमेटोलॉजिकल जांच और अल्ट्रासाउंड जांच में किडनी में इंफेक्शन के लक्षण मिले। इसके बाद वनतारा की एक विशेषज्ञ पशु चिकित्सा टीम को उन्नत जांच और इलाज के लिए बुलाया गया।

वनतारा के डॉक्टरों ने बताई गंभीर स्थिति

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के रिक्वेस्ट पर 5 अक्टूबर को वनतारा की टीम रायपुर पहुंची थी। वनतारा की टीम में बताया कि वह कमजोर और बीमार लग रही थी। बिजली के डाइजेशन में भी समस्या थी।अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक टेस्ट के बाद यह सामने आया था कि उसकी किडनी सही तरीके से फंक्शन नहीं कर रही। इसके अलावा इसके अलावा गर्भाशय में भी संक्रमण मिला था। CZA से 6 अक्टूबर को अनुमति मिलने के बाद वनतारा के एडवांस सर्जिकल केयर में उसे शिफ्ट किया गया था।

chhattisgarh Tigress Bijli Dies In Vantara: वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल

वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने पूरे मामले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के ज्यादा नजदीक है और बाघ प्रदेश के नाम से भी इसे जाना जाता है।ऐसे में बिजली के इलाज के लिए इतना लंबा इंतजार क्यों किया गया। जो मेडिकल कंडीशन उसके साथ थी उसे लिहाज से यह नहीं लगता कि रायपुर से जामनगर तक की दूरी तक उसे ट्रैवल करना चाहिए था। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द    

संबंधित सामग्री

महिला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से लगाई न्याय की गुहार, CM डॉ यादव ने लिया तुरंत एक्शन

राज्य

महिला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से लगाई न्याय की गुहार, CM डॉ यादव ने लिया तुरंत एक्शन

इंदौर में मेट्रो परियोजना के भूमि अधिग्रहण के दौरान एक महिला ने मुआवजा वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

नैनो क्रांति से मेगा समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार

राज्य

नैनो क्रांति से मेगा समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देकर किसानों की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैद्यनाथ राम विजयी

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैद्यनाथ राम विजयी

झारखंड के राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैद्यनाथ राम ने जीत हासिल की, जबकि महागठबंधन को बड़ा झटका लगा।

विवादित वीडियो मामले में फिर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान, कहा- 'वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं'

राज्य

विवादित वीडियो मामले में फिर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान, कहा- 'वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनके खिलाफ वायरल विवादित वीडियो फर्जी है। दो स्वतंत्र फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है।

CM सुक्खू ने की नए विकास परियोजनाओं की शुरुआत, हेलीपोर्ट नेटवर्क विकसित 

राज्य

CM सुक्खू ने की नए विकास परियोजनाओं की शुरुआत, हेलीपोर्ट नेटवर्क विकसित 

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में आयुष अस्पताल की आधारशिला रखी और कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार सहित कई परियोजनाओं की घोषणा की।